Header banner

Dehradun: जिला स्वर्णकार संघ की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी घोषित, स्वर्णकार बोर्ड गठन की मांग

admin
IMG 20251230 WA0021
  • जिला स्वर्णकार संघ की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी घोषित

देहरादून/मुख्यधारा

आज देहरादून स्थित एस.जे होटल में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें दून महानगर व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मैसोन द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सुद्धोवाला क्षेत्र में पंकज नौटियाल को अध्यक्ष चुना गया और सागर कुमार सिंह को उपाध्यक्ष।

29 दिसंबर 2025 को उत्तराखंड स्वर्णकार संघ जिला एवं प्रदेश व दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर देहरादून द्वारा संयुक्त रूप से  होटल एसजे पैराडाइज निरंजनपुर देहरादून में गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामई उपस्थिति में भारत सरकार की स्कीम के तहत बने एम एस एम ई के प्रमाण पत्र वितरण, सम्मान समारोह के साथ ही जिला स्वर्णकार संघ की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

दीप प्रज्वलित से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ गणमन्य व्यक्तियों के साथ ही कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों विशिष्ट अतिथियों और संस्था के पदाधिकारी व प्रतिनिधियों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर बच्चों द्वारा सुंदर मधुर श्री गणेश वंदना प्रस्तुत की गई, जिसे देखकर सभी मंत्र मुग्ध हो गए।

FB IMG 1767108870933 FB IMG 1767108857707 FB IMG 1767108847629

मुख्य व विशिष्ट अतिथियों का सम्मान

कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि सुबोध उनियाल कैबिनेट मंत्री का स्वागत उत्तराखंड स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ कोहली द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया।

विशिष्ट अतिथियों में सबसे पहले देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल का सम्मान युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज मेसोन द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इसी प्रकार विधायक खजानदास, विश्वास डाबर, पृथ्वीराज चौहान, विजय बग्गा, प्रीतम पवार, सविता कपूर, सुनील उनियाल गामा, अशोक वर्मा आदि व मंच पर आसीन अतिथियों आदि का स्वागत संस्था के पदाधिकारी व प्रतिनिधियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया।

वेबसाइट का शुभारंभ

इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा उत्तराखंड स्वर्णकार संघ, प्रदेश एवं जिला स्वर्णकार संघ व दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की वेबसाइट का शुभारंभ किया गया। इस वेबसाइट के माध्यम से जनपद के साथ ही प्रदेश व देश के हजारों लाखों व्यापारियों को कार्य करने में सुविधा होगी।

सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा एमएसएमई के प्रशिक्षणार्थियों को गोल्ड एप्रेसल के प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत और सम्मान किया, स्वर्णकारों, व्यापारी बंधुओं एवं समाज सेवा में उत्कृष्ट योग दान देने वालों एवं अलग अलग जिलों से आए स्वर्णकार पदाधिकारियों को भी प्रतीक चिन्ह सम्मान किया गया।

धर्म और समाज में है विशेष योगदान

मुख्य अतिथि मंत्री सुबोध उनियाल ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्णकारों ने हमेशा धर्म और समाज में अपनी शिल्पकारी से विशेष योगदान दिया है। देश की प्रगति में भी इनकी विशेष भूमिका रहती है, जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता।

कार्यकारिणी का विस्तार

कार्यक्रम के अंत में कार्यकारिणी के जिला एवं प्रदेश पदाधिकारी व प्रतिनिधियों का सर्वसम्मति से विभिन्न पदों पर विस्तार किया गया।

संगठन हित में करेंगे कार्य

स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ कोहली ने अपने संबोधन में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित में कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।

शीघ्र हो स्वर्णकार बोर्ड का गठन

पंकज मैसोन द्वारा अपने संबोधन में उपस्थित सरकार के मंत्रियों व प्रतिनिधियों के सम्मुख विगत 27 जुलाई 2025 को जनपद देहरादून में आयोजित लगभग 26 प्रदेशों के प्रमुख स्वर्णकार संघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की गरिमामई उपस्थिति में छोटे स्वर्णकारों के हित में स्वर्णकला बोर्ड के गठन का स्मरण करवाते हुए पुनः सरकार से मांग करते हुए सरकार से बोर्ड के गठन की मांग की। उन्होंने कहा कि हम तब तक चुप नहीं बैठेंगे, जब तक हमारी यह मांग पूरी नहीं हो जाती। उन्होंने यह भी कहा कि समय समय पर स्वर्णकारों एवं व्यापारियों ने हमेशा सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाते हुए सहयोग किया है और आगे भी करते रहेंगे।

Next Post

आरती देवी ने किया जम्मू के डोगरा किलों और महलों पर पीएच.डी. शोध सफलतापूर्वक पूर्ण

आरती देवी ने किया जम्मू के डोगरा किलों और महलों पर पीएच.डी. शोध सफलतापूर्वक पूर्ण देहरादून/मुख्यधारा प्रख्यात विरासत शोधकर्ता आरती देवी ने आज इतिहास विषय में अपना पीएच.डी. शोध सफलतापूर्वक पूर्ण किया, जो डोगरा विरासत अध्ययन के क्षेत्र में एक […]
IMG 20251230 WA0018

यह भी पढ़े