एक माह में डेढ़ करोड़ की नशीली वस्तुएं बरामद कर चुकी है दून पुलिस - Mukhyadhara

एक माह में डेढ़ करोड़ की नशीली वस्तुएं बरामद कर चुकी है दून पुलिस

admin
FB IMG 1567700872720

नशे के कारोबार पर दून पुलिस की चोट

610 ग्राम स्मैक के साथ एक स्मैक तस्कर को प्रेमनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्मैक की कीमत करीब 55 लाख रुपये आंकी गई है।

पकड़ा गया तश्कर खुर्शीद(40) पुत्र शफुद्दीन निवासी ग्राम रईया नगला, थाना मीरगंज, जिला बरेली का रहने वाला है। उसके पास से अवैध स्मैक 610 ग्राम (अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 55 लाख रूपये है।

पुलिस टीम में श्वेता चौबे, पुलिस अधीक्षक नगर के अलावा शेखर चन्द सुयाल, क्षेत्राधिकारी नगर, नरेन्द्र गहलावत, थानाध्यक्ष प्रेमनगर,  उ0नि0 ओमवीर चौधरी, चौकी प्रभारी झाझरा, उ0नि0 नवनीत भण्डारी, उ0नि0 शिवराम, उ0नि0 प्रवीण सैनी, कां0 नरेन्द्र रावत, कां0 अमित रावत एव कां0 दिनेश कुमार शामिल थे।

बताते चलें कि विगत एक माह में दून पुलिस ने ₹ 1 करोड़ 50 लाख से अधिक कीमत की नशीली वस्तुओं को किया बरामद किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के नेतृत्व में नशे के विरूद्ध चलाये गये अभियान के तहत दून पुलिस द्वारा एक माह में की गई बरामदगी इस प्रकार है:-
1- 1 किलो 240 ग्राम स्मैक
2- 04 किलो 754 ग्रा0 चरस
3- 29.020 किलो गांजा
4- 2477 नशे की गोलिया
5- 864 नशे के कैप्सूल
6- 4386 बोतल शराब बरामद की गयी।

Next Post

ब्लाॅक प्रमुख के गलत आरक्षण पर असंतुष्ट हाईकोर्ट ने किया जवाब तलब

अजय रावत अजेय जनपद गढ़वाल में क्षेत्र पंचायत प्रमुखों हेतु जिला निर्वाचन /पंचायती राज विभाग द्वारा तय किये गए आरक्षण को लेकर उच्च न्यायालय उत्तराखंड संतुष्ट नहीं है। न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया ने सचिव पंचायती राज, निदेशक पंचायती राज, जिलाधिकारी गढ़वाल, […]
IMG 20190821 191244

यह भी पढ़े