द्वारीखाल प्रमुख महेन्द्र राणा ने चुनाव प्रचार-प्रसार को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश, अनिल बलूनी को विजयी बनाने का दिलाया संकल्प - Mukhyadhara

द्वारीखाल प्रमुख महेन्द्र राणा ने चुनाव प्रचार-प्रसार को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश, अनिल बलूनी को विजयी बनाने का दिलाया संकल्प

admin
d 1 18

द्वारीखाल प्रमुख महेन्द्र राणा ने चुनाव प्रचार-प्रसार को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश, अनिल बलूनी को विजयी बनाने का दिलाया संकल्प

द्वारीखाल/मुख्यधारा

यमकेश्वर विधानसभा के शक्ति केन्द्र किनसुर A एवं शक्ति केन्द्र किनसुर B के अन्तर्गत द्वारीखाल प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

d 1 17

गढवाल संसदीय लोक सभा निर्वाचन 2024 पौड़ी के अर्न्तगत विधानसभा यमकेश्वर के शक्ति केन्द्र किनसुर A बूथ सं0 146,147,148,153, एवं किनसुर B के बूथ सं0 144,145,149,152, में प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

यह भी पढ़ें : बद्रीनाथ धाम (Badrinath Dham) में जल्द शुरू होगें पुनर्निर्माण कार्य

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा निर्वाचन 2024 के सम्बन्ध में पार्टी के प्रचार-प्रसार के सम्बन्ध में चर्चा की गई।

d 2 4

प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें प्रधानमंत्री मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं का घर-घर प्रचार-प्रसार कर आम जन मानस को प्रेरित किया जाए। साथ ही अभी से वृद्ध, विकलांग मतदाताओं कि जानकारी भी रखनी पड़ेगी, ताकि मतदान के दिन उन्हे मतदान स्थल तक लाया जा सकें। सभी कार्यकर्ताओं ने लोक सभा प्रत्याशी अनिल बलूनी को विधानसभा यमकेश्वर से भारी मतों से विजयी बनाने एवं पुनः मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया, किनसुर ब के शक्ति केंद्र के प्रभारी आनन्द प्रकाश ने भी जनसभा को सम्बोधित किया।

यह भी पढ़ें : गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी का गूमखाल में जोरदार स्वागत

इस अवसर पर शक्ति केन्द्र किनसूर A के संयोजक महेन्द्र सिह, किनसुर B के संयोजक आँचल नेगी, किनसुर B के प्रभारी आनन्द प्रकाश, बूथ अध्यक्ष महेन्द्र सिंह नेगी, युवा मोर्चा पंकज रावत, वरिष्ठ कार्यकर्ता वीरेन्द्र सिह, हतनूड बूथ अध्यक्ष सतीश बिष्ट, प्रधान ग्राम पंचायत किनसुर दीपचन्द शाह, वृजमोहन बिष्ट, आलम सिंह, सुनील रियाल, कमलनयन, वृजमोहन सिह, सुन्दर सिह, सुरमान सिंह, भाजपा युवा कार्यकर्ता एवं मातृ शक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संजीव जुयाल ने किया।

यह भी पढ़ें : 30 मार्च को होगा दून के ऐतिहासिक श्री झंडेजी (Jhandeji) का आरोहण

Next Post

उत्तराखंड में बड़ी चुनावी सभाओं के साथ 7 हजार स्थानों पर करेगी नुक्कड़ सभाएं : महेंद्र भट्ट

उत्तराखंड में बड़ी चुनावी सभाओं के साथ 7 हजार स्थानों पर करेगी नुक्कड़ सभाएं : महेंद्र भट्ट कांग्रेस उम्मीदवार गोदियाल के आरोपों को राजनैतिक सहानुभूति की कोशिश करार देते हुए किया कटाक्ष देहरादून/मुख्यधारा भाजपा प्रदेश में बड़ी चुनावी सभाओं के […]
g 1 2

यह भी पढ़े