अच्छी खबर: द्वारीखाल (dwarikhal) में फार्म मशीनरी यन्त्रीकरण योजना के अन्तर्गत कृषि यन्त्र वितरण - Mukhyadhara

अच्छी खबर: द्वारीखाल (dwarikhal) में फार्म मशीनरी यन्त्रीकरण योजना के अन्तर्गत कृषि यन्त्र वितरण

admin
1653584326300

द्वारीखाल। आज विकासखण्ड मुख्यालय द्वारीखाल में फार्म मशीनरी बैंक यन्त्रीकरण (SWAM) अन्तर्गत कृषि यन्त्रों के वितरण कार्यक्रम का उदघाटन प्रमुख द्वारीखाल (dwarikhal) महेन्द्र राणा ने किया।

अपने सम्बोधन में महेन्द्र राणा ने कहा कि हमारे पहाड़ों में कृषि यन्त्रों की भारी कमी है, विभाग द्वारा यह कार्यक्रम कृषकों के जनहित में है। इन यन्त्रों के प्रयोग से हमारी फसलों का उत्पादन बढेगा। ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र राणा ने कृषि विभाग का धन्यवाद किया।

1653584385587 1

अरविन्द भट्ट कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी कोटद्वार ने कृषि यन्त्रों के प्रयोग करने की जानकारी दीं। उन्होंने कहा इन कृषि यन्त्रों के प्रयोग से हमें अच्छी पैदावार मिलेगी। इन कृषि यन्त्रों पर 80 प्रतिशत की छूट देय है, कृषक इसका लाभ उठायें।

1653584360657

हिमालयन दर्शन कृषक समूह च्वरा के अध्यक्ष अर्जुन सिंह, सचिव आशीष, कोषाध्यक्ष दर्शन सिंह, ग्राम च्वरा नें सोनालिका ट्रैक्टर, आटाचक्की, जल पम्प, ब्रुश कटर, पावर बीडर से लाभान्वित किया गया। उक्त यन्त्रों का वितरण मा0 प्रमुख द्वारीखाल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर कृषि प्रभारी द्वारीखाल संजय श्रीवास्तव, खण्ड विकास अधिकारी जयकृत सिंह बिष्ट, संजीव जुयाल भूतपूर्व सैनिक, राजमोहन सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य, भारत सिंह रावत क्षेत्र पंचायत सदस्य, एवं श्री मनमोहन सिंह बिष्ट उपस्थित रहे।

Next Post

दर्दनाक हादसा (accident): यमुनोत्री हाइवे पर खाई में गिरा बोलेरो वाहन। 3 की मौत, 10 जख्मी

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जनपद से दुखद खबर सामने आ रही है, जहां यात्रियों से भरा एक वाहन गहरी खाई में (accident) गिर गया। जिससे तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4 बच्चों सहित 10 यात्री घायल हो गए। मौके […]
ghayal ka asapatal lkara jata hae bcava karama 1653585946

यह भी पढ़े