उत्तराखंड के दामाद बने टीवी के मशहूर अभिनेता परितोष त्रिपाठी (Paritosh Tripathi) 'मामा जी' - Mukhyadhara

उत्तराखंड के दामाद बने टीवी के मशहूर अभिनेता परितोष त्रिपाठी (Paritosh Tripathi) ‘मामा जी’

admin
paritosh

उत्तराखंड के दामाद बने टीवी के मशहूर अभिनेता परितोष त्रिपाठी (Paritosh Tripathi) ‘मामा जी’

देहरादून/मुख्यधारा

टीवी शो पर कामेडी का तड़का लगाने वाले कामेडियन, अभिनेता परितोष त्रिपाठी शुक्रवार को पिथौरागढ़ निवासी मीनाक्षी के साथ विवाह के बंधन में बंध गए।
बीते गुरुवार को मेहंदी की रस्म किमाड़ी के अतरक्षिया रिसार्ट में पूरी हुई थी। शुक्रवार की सुबह से ही कई बालीवुड कलाकारो का यहां पहुंचने का दौर शुरू हुआ। मेहमानों के लिए पहाड़ी व्यंजन भी परोसे गए। वहीं संगीत में सभी ढोल नगाड़ों पर खूब झूमे। बालीवुड प्रोड्यूसर सुमित अदलखा ने बताया कि रात विवाह की रस्म हुई।

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने LBS मसूरी में सिविल सेवा के 97वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के समापन समारोह में कही ये बड़ी बात

किमाड़ी के अतरक्षिया रिसार्ट में विवाह संपन्न हुआ। इस दौरान बालीवुड की हस्तियों ने विवाह में शिरकत की। परितोष त्रिपाठी डांस रियलिटी शो सुपर डांसर में मामा जी के नाम से काफी प्रसिद्ध हैं।इस दौरान अभिनेता पंकज त्रिपाठी, गीता कपूर सहित अन्य अभिनेता और अभिनेत्री भी मौजूद थे। वहीं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी विवाह में शामिल हुए। बिहार गोपालगंज के रहने वाले परितोष त्रिपाठी रियलिटी डांस शो में एंकरिंग के लिए मशहूर हैं।

यह भी पढ़ें : 3 राज्यों की सरकारों ने जारी किया अलर्ट, मौसम विभाग (weather department) ने तेज हवाएं और भारी बारिश की जताई संभावना

परितोष वर्ष 2018 में काशी इन सर्च आफ गंगा व फिल्म लूडो में अभिनय कर चुके हैं। टीवी शो हंसी का तड़का, न बोले तुम ना मैने कुछ कहा, पिया रंगरेज, झप्पी जेड जैसे कई टीवी सीरियलों में भी काम किया है।

यह भी पढ़े : ब्रेकिंग : भारतीय सेना में शामिल हुए 314 नव सैन्य अधिकारी, उत्तराखंड (Uttarakhand)के 29 अधिकारी बने सेना के अंग

Next Post

एनएच की खराब गुणवत्ता के चलते मंत्री सतपाल महाराज (Satpal Maharaj) ने अधिकारियों को लगाई फटकार

एनएच की खराब गुणवत्ता के चलते मंत्री सतपाल महाराज (Satpal Maharaj) ने अधिकारियों को लगाई फटकार देहरादून/ मुख्यधारा लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज ने एनएच की खराब गुणवत्ता के चलते सड़क के डामर को उखाड़ने के आदेश जारी किये […]
satpal

यह भी पढ़े