दुःखद : उत्तरकाशी जिले में दर्दनाक हादसा (fitari insident)। मिट्टी निकालते समय पांच महिलाएं दबी। एक की मौत - Mukhyadhara

दुःखद : उत्तरकाशी जिले में दर्दनाक हादसा (fitari insident)। मिट्टी निकालते समय पांच महिलाएं दबी। एक की मौत

admin
images

उत्तरकाशी। जनपद उत्तरकाशी से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां गोविंद वन्य जीव विहार राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र के अंतर्गत मोरी तहसील के ग्राम फिताड़ी में मिट्टी खोदते समय 5 महिलाएं (fitari insident) दब गई। इस हाथी में एक महिला की जान चली गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुई है। हादसे की खबर के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

जनपद के आपदा कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह ग्राम फिताड़ी की महिलाएं घर की लिपाई के लिए लाल मिट्टी लाने के लिए गई थी। खुदाई के दौरान वह मिट्टी के खोल के नीचे पहुंच गई। इसी दौरान अचानक से ऊपर से मिट्टी का पूरा ढांग इनके ऊपर गिर (fitari insident) गया, जिससे वह सभी दब गई। सूचना पर ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और किसी तरह उन सभी को बाहर निकाला।

दबने वाली महिलाओं में 30 वर्षीय सूरी पत्नी विद्वान सिंह, 33 वर्षीय कस्तूरी पत्नी ज्ञान सिंह, 35 वर्षीय सुशीला पत्नी रणवीर सिंह, 26 साल की विपिना पत्नी रामलाल एवं 45 वर्ष की राजेंद्री पत्नी बहादुर सिंह शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि इनमें से एक गंभीर रूप से घायल महिला सूरी की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी ले जाते वक्त मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला विपिना गंभीर रूप से जख्मी हुई है।

सूचना पर 108 की आपातकालीन सेवा एंबुलेंस पुलिस टीमें एसडीआरएफ और राजस्व टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।

 

 

यह भी पढें: ज्वलंत सवाल : मंत्री जी की साख पर बट्टा लगाते PWD के अधिकारी-कर्मचारी। जीरो टोलरेंस का नहीं खौफ

 

यह भी पढें: उत्तराखंड: इस महिला आईपीएस अधिकारी को मिली ये अहम जिम्मेदारी

 

यह भी पढें: बड़ी खबर: धामी सरकार के कैबिनेट मंत्रियों को मिली जिलों में प्रभारी मंत्री की अहम जिम्मेदारी। देखें किस जिले में किसको मिला जिम्मा

 

यह भी पढें: विपक्ष का एलान : पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा (yashvant sinha) होंगे विपक्षी दलों के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

Next Post

ब्रेकिंग : सहकारिता विभाग (sahkarita department) में मंत्री ने किए सभी अटैचमेंट निरस्त। देखिए आदेश की कॉपी

मुख्यधारा सहकारिता विभाग (sahkarita department) में लंबे समय से मुख्यालयों और मैदानों में अटैचमेंट पर कार्य कर रहे सहकारिता कर्मचारियों का अटैचमेंट समाप्त हो गया है। मंगलवार शाम निबंधक सहकारी समितियां श्री आलोक पांडे के द्वारा आदेश जारी कर दिया […]

यह भी पढ़े