निर्मम हत्याकांड : अपनी मां, पत्नी व 3 पुत्रियों को रानीपोखरी निवासी व्यक्ति ने मौत के घाट क्यों उतारा, क्या है इसके पीछे राज। पुलिस भी हैरान (Ranipokhari massacre) - Mukhyadhara

निर्मम हत्याकांड : अपनी मां, पत्नी व 3 पुत्रियों को रानीपोखरी निवासी व्यक्ति ने मौत के घाट क्यों उतारा, क्या है इसके पीछे राज। पुलिस भी हैरान (Ranipokhari massacre)

admin
1661764187731

देहरादून/मुख्यधारा

देहरादून और ऋषिकेश के बीच स्थित रानीपोखरी में रह रहे उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी व्यक्ति ने अपने ही परिवार के 5 लोगों की निर्ममतापूर्ण तरीके से हत्या (Ranipokhari massacre) कर दी। इस खबर की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोग सहम गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम भी घर में 5 लोगों का एक साथ हत्याकांड देखकर सन्न रह गई। सबसे पहले हत्यारोपी को दबोच लिया गया।

FB IMG 1661761199937

एसपी देहात कमलेश उपाध्याय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी महेश तिवारी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के अररिया क्षेत्र का निवासी है। वह अपने परिवार के साथ रानीपोखरी (शांतिनगर) के नागाघेर इलाके में रहता है। पुलिस ने जब आरोपी महेश तिवारी से पूछताछ की तो उसने उक्त हत्याकांड की बात कबूल ली है। हालांकि यह बात अभी सामने नहीं आ पाई है कि उसने अपने ही परिवार की एक साथ 5 लोगों की हत्या (Ranipokhari massacre) क्यों और किस कारण की।

मृतकों में महेश तिवारी की मां वेतन देवी (75, पत्नी नीतू देवी (36), पुत्री अपर्णा (13), सुवर्णा (11) एवं अन्नपूर्णा (9) शामिल हैं।

आरोपी महेश ने अपनी मां पत्नी व तीन बेटियों पर चाकू से वार कर सभी को असमय काल के गाल में समा दिया।

बताया जा रहा है कि यह सनकी व्यक्ति की 4 बेटियां हैं जिनमें एक बेटी अपनी बुआ के पास गई हुई थी जिस कारण उसकी जान बच गए जाकिर 3 बेटियों की उसने निर्मम तरीके से हत्या (Ranipokhari massacre) कर दी।

नागाघेर के ग्राम प्रधान सुधीर रतूड़ी बताते हैं कि आरोपी पूजा पाठ भी करता था। इस तरह का हत्याकांड (Ranipokhari massacre) उसके शांत स्वभाव से मेल नहीं खाता।

सूत्रों के अनुसार इस हत्याकांड (Ranipokhari massacre) कि कई साक्ष्य पुलिस के हाथ लगे हैं। जिनको देखते हुए पुलिस कई बिंदुओं पर गहनता से पड़ताल कर रही है।

हत्यारोपी महेश के पड़ोसी, जो इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी भी हैं, के अनुसार उनके बच्चे सुबह स्कूल जाने की तैयारी कर रहे थे, किंतु इसी बीच महेश की अपनी पत्नी से किसी बात पर झगड़ा हो रहा था। देखते ही देखते उसके क्रोध ने उग्र रूप ले लिया, जिसका परिणाम 5 लोगों की हत्या कांड के रूप में सामने आया। इस घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसर गया है।

 

यह भी पढें : दुःखद (Disaster) : भारी बारिश से दून के राजपुर क्षेत्र में एक मकान ढहा, मलबे में दबकर 3 लोगों की दर्दनाक मौत। मृतकों में दो महिलाएं व 8 दिन का बच्चा शामिल

 

यह भी पढें : Weather Alert: मौसम विभाग ने जारी की उत्तराखंड के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग: UKSSSC पेपर लीक मामले में हुई 27वीं गिरफ्तारी। नकल के नए सेंटर का भी खुलासा

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग: विधानसभा में सभी कालखण्डों में की गई भर्तियों की होनी चाहिए निष्पक्ष जांच, विधानसभा अध्यक्ष से करेंगे अनुरोध : CM Dhami

 

यह भी पढें : Uttarakhand से बड़ी खबर : विधानसभा में एक बार फिर हुआ बैकडोर से भर्तियों का खेल। मंत्रियों व नेताओं के करीबियों को बांटी नौकरियां। सूची वायरल

 

यह भी पढें : नोएडा का सुपरटेक ट्विन टावर (twin tower) पलक झपकते ही जमींदोज कर दिया, देखें विडियो

 

यह भी पढें : बड़ी खबर : उत्तराखंड में सात साल पुरानी इस भर्ती की जांच के आदेश के बाद मची खलबली (sub-inspector)

Next Post

ब्रेकिंग: CM Dhami से की आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ'फैरेल ने भेंट, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ’फैरेल ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं आस्ट्रेलिया के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा […]
IMG 20220829 WA0048

यह भी पढ़े