भारी बारिश से क्षतिग्रस्त दीवार का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, दिए त्वरित मरम्मत के निर्देश

admin
j 1 3

भारी बारिश से क्षतिग्रस्त दीवार का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, दिए त्वरित मरम्मत के निर्देश

देहरादून/मुख्यधारा

गुरुवार सुबह मसूरी विधानसभा क्षेत्र के देहरादून कैनाल रोड स्थित बाला सुंदरी मंदिर के पास भारी बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हुई दीवार की सूचना मिलने पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रातः मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री जोशी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर मुख्य मार्ग से लगी क्षतिग्रस्त दीवार के पुनर्निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें : दुखद हादसा : राजस्थान में फाइटर जेट जैगुआर क्रैश, दोनों पायलटों की मौत, सूरतगढ़ एयरबेस से भरी थी उड़ान

निरीक्षण के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पूर्व पार्षद कमल थापा, अमित कुमार, नरेश पुंज, राजेश्वर, सुरेंद्र राणा, सोनू, आशुतोष, आशीष थापा, रितेश अग्रवाल, दीपक कुकरेती सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Next Post

उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार के व्यापक अवसर प्रदान करेगा रुद्रपुर में प्रस्तावित 1 लाख करोड़ की ग्राउंडिंग सेरेमनी

उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार के व्यापक अवसर प्रदान करेगा रुद्रपुर में प्रस्तावित 1 लाख करोड़ की ग्राउंडिंग सेरेमनी देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को रुद्रपुर में प्रस्तावित […]
d 1 11

यह भी पढ़े