बड़ी खबर: ग्राम्य (gramya) विकास विभाग में भी समाप्त हुए सभी अटैचमेंट - Mukhyadhara

बड़ी खबर: ग्राम्य (gramya) विकास विभाग में भी समाप्त हुए सभी अटैचमेंट

admin

देहरादून/मुख्यधारा

कृषि एवं ग्राम्या (gramya) विकास मंत्री गणेश जोशी इस समय विभागीय कार्यप्रणाली को जन अपेक्षाओं के अनुरूप बनाने के लिए फ्रंटफुट पर बेटिंग कर रहे हैं।

अपने अधीन विभागों में उनके द्वारा सभी सम्बद्धीकरण समाप्त कर दिए गए हैं। पहले उद्यान विभाग, फिर कृषि विभाग और अब ग्राम्या (gramya) विकास विभाग में भी तत्काल प्रभाव से कर्मचारियों / अधिकारियों के शासन स्तर, आयुक्त स्तर तथा जनपद स्तर से सभी सम्बद्धीकरण तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं।

काबीना मंत्री ने कहा कि राज्य की जनता ने धामी सरकार को सुशासन तथा सरकार जनता के द्वार की फीलिंग के साथ जनादेश दिया है।

कार्मिकों को भी देहरादून में रहने की प्रवृत्ति से बाज आना होगा। मुख्यमंत्री पहले ही अधिकारियों को ताकीद कर चुके हैं कि तहसील स्तर के काम जिला मुख्यालय और जिलों के काम राजधानी तक नहीं आने चाहिए। अगर अधिकारी कर्मचारी देहरादून में ही पड़े रहेंगे तो क्षेत्र में काम कैसे होगा।

1649691420403

 

यह भी पढें: उत्तराखंड से बड़ी खबर : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बने करन माहरा(karan mahra) व यशपाल आर्य नेता प्रतिपक्ष

 

यह भी पढें: आस्था: धूमधाम से मनाया गया रामनवमी (ramnavmi) का पर्व। सीएम आवास में विधि-विधान से कन्या पूजन

 

यह भी पढें: बड़ी खबर: उक्रांद नेता सेमवाल(semwal) ने भरी हुंकार। बोले: उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन पर सिर्फ स्थानीय निवासियों का हक

Next Post

Breaking: उत्तराखंड के सूचना आयुक्त (suchna ayukta) बने अर्जुन सिंह, पढें आदेश

देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है, जहां अर्जुन सिंह को प्रदेश का सूचना आयुक्त (suchna ayukta) नियुक्त किया गया है। पढें आदेश :-   1
images 2022 04 11T213722.780

यह भी पढ़े