‘हाम्रो दशैं सांस्कृतिक महोत्सव’ में पहुंचे CM धामी। वीर सैनिकों व वीर नारियों को किया सम्मानित - Mukhyadhara

‘हाम्रो दशैं सांस्कृतिक महोत्सव’ में पहुंचे CM धामी। वीर सैनिकों व वीर नारियों को किया सम्मानित

admin
cm dhami 1

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गढ़ी कैंट देहरादून में गोर्खाली सुधार सभा द्वारा आयोजित ‘‘ हाम्रो दशैं सांस्कृतिक महोत्सव ’’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने वीर सैनिकों, वीर नारियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने सभी को नवरात्रि एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी पंरपरओं को आगे बढ़ाने में त्योहारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। त्योहार आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के प्रतीक होते हैं। उन्होंने कहा हमारी संस्कृति ही हमारी विशिष्ट पहचान होती है। हमें अपनी प्राचीन संस्कृति को बचा कर रखना होगा।

cm dhami 2

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि कर्नल आर.पी गुरूंग के नाम पर गढ़ी कैंट में एक द्वार बनाया जायेगा। गोर्खाली सुधार सभा के भवन जीर्णोधार का कार्य किया जायेगा। गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज के जीर्णोधार का कार्य किया जायेगा। गढ़ीकैंट, मिठीबेड़ी, घंघोड़ा, जैंतनवाला की आन्तरिक सड़कों का निर्माण कार्य किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा भारतीय सेना में गोर्खाली समाज का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने देश को सशक्त, गौरवशाली एवं वैभवशाली भारत के रूप में वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई है। आज भारत आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ा है।

cm dhami 3

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  गणेश जोशी गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष  पद्म सिंह थापा, ले. जनरल (रिटा.)  शक्ति गुरूंग,  टी.डी. भूटिया,  सरोज गुरूंग,  संध्या थापा, गोर्खाली सुधार सभा के सदस्य एवं गणमान्य उपस्थित थे।

 

यह भी पढें : सावधान: त्यौहारी सीजन में मिलावटखोरों की पौबारह। खाद्य नमूने फेल होने पर 20 दुकानदारों पर मुकदमा

यह भी पढें : सीडीएस जनरल विपिन रावत से मिले मंत्री गणेश जोशी। देहरादून में ईको टास्क फोर्स व BRO खोलने की रखी मांग

यह भी पढें : सनसनी : यहां घर में आ रहा था बदबूदार पानी, टैंक खोला तो तैर रहा था शव

यह भी पढें : सियासत : निर्दलीय विधायक रामसिंह कैड़ा व उनकी पत्नी प्रमुख कमलेश कैड़ा भाजपा में शामिल

यह भी पढें : बड़ी खबर: बीजेपी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित। उत्तराखंड से इन्हें मिली जगह। देखें पूरी लिस्ट

यह भी पढें: बड़ी खबर : उत्तराखण्ड के विकास के लिए PM मोदी ने दी ये महत्वपूर्ण सौगातें। बोले : देवभूमि उत्तराखण्ड से मन, कर्म, सत्व और तत्व का है नाता

Next Post

पहाड़ों की हकीकत : दूरसंचार सुविधा न होने से हताश सेंदुल ग्रामवासी। चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी

टिहरी/मुख्यधारा 21वीं सदी के संचार क्रांति के युग में उत्तराखंड के दर्जनों गांव आज भी संचार सेवा से अछूते हैं। यही नहीं कई ऐसे दुर्गम व अति दुर्गम क्षेत्र हैं, जहां आज भी सड़क संपर्क मार्ग भी नहीं पहुंच पाया […]
village tehri

यह भी पढ़े