श्रीराम काव्य प्रतियोगिता 2021 : जनपदस्तरीय प्रतियोगिता राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर में संपन्न  - Mukhyadhara

श्रीराम काव्य प्रतियोगिता 2021 : जनपदस्तरीय प्रतियोगिता राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर में संपन्न 

admin
IMG 20210913 WA0004
राजेन्द्र सिंह बिष्ट/गोपेश्वर (चमोली)
राष्ट्रीय कवि संगम की चमोली जनपद इकाई द्वारा “श्रीराम काव्य प्रतियोगिता 2021” के अंतर्गत जनपदस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर में संपन्न किया गया।
इस अवसर पर अनेकों प्रतिभागियों ने भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र पर काव्य पाठ का किया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नगर पंचायत नंदप्रयाग की अध्यक्ष डॉ हिमानी वैष्णव, रामचंद्र भट्ट विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य दिनेश प्रसाद उनियाल , समाजसेवी मंगला प्रसाद कोठियाल एवं राइका गोपेश्वर के प्रधानाचार्य डीएस कंडेरी जी उपस्थित रहे।
 कार्यक्रम में प्रथम स्थान शालिनी नेगी, द्वितीय स्थान संयुक्त रूप से वैभवी कपरवान एवं समृद्धि वैष्णव तथा तीसरा स्थान संयुक्त रूप से अनुकृति डिमरी एवं अपूर्वा बिष्ट ने प्राप्त किया।
IMG 20210913 WA0005
इसके अतिरिक्त शीर्ष 10 में ज्योति बिष्ट, विनीता भट्ट, प्रेरणा पुरोहित, अनिरुद्ध सिनवाल एवं अनुषा पाण्डेय शामिल रहे। चयनित प्रतिभागी 2 अक्तूबर को देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। वहां से सफल होने पर प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त होगा।
कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय कवि संगम की जिला अध्यक्ष ज्योति कपरुवान, जिला महामंत्री शशि देवली, जिला संयोजक हिमांशु थपलियाल समेत सम्पूर्ण टीम के द्वारा कराया गया। इस अवसर पर कृतिका देवली ने मंच संचालन किया। निर्णायक की भूमिका डॉ विनय नौटियाल, कुंवर सिंह रावत एवं राहुल डिमरी ने निभाई।
इस अवसर पर एसएस नेगी, नरेंद्र रावत, मोहित मेहरा, ललिता रावत, इंदुबाला पुरोहित, लोकेंद्र रावत, चंद्रशेखर नेगी समेत विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढें:…तो आज कौन विधायक हो रहे हैं भाजपा में शामिल! राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने किया ट्वीट

 

यह भी पढें: दु:खद : विकासनगर में तीन नन्हें बच्चों के साथ शक्तिनहर में कूदी महिला

 

यह भी पढें: पिथौरागढ़ : गुलदार की खाल के साथ एक महंत समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार करने में वन कर्मियों को मिली सफलता

 

यह भी पढें: Big breaking : गुजरात के नए मुख्यमंत्री बने भूपेंद्र पटेल। गत दिवस विजय रूपाणी ने दिया था सीएम पद से इस्तीफा

 

Next Post

कोविड की तीसरी लहर को देख मजदूर के बच्चों को मजबूत बनाने को बांटी जा रही घर-घर माइक्रो न्यूट्रिएंट्स (सूक्ष्म पोषक तत्व) किट

चमोली/मुख्यधारा कोविड की संभावित तीसरी लहर से सुरक्षा के दृष्टिगत जिले में स्वास्थ्य सुरक्षा के सभी इंतेजाम किए जा रहे है। बच्चों और किशोरों में शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए घर-घर माइक्रो न्यूट्रिएंट्स (सूक्ष्म पोषक तत्व) […]
img 1 2

यह भी पढ़े