बड़ी खबर : भारतीय थल सेना में शामिल हुए 319 नव सैन्य अधिकारी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हुए पीओपी में शामिल - Mukhyadhara

बड़ी खबर : भारतीय थल सेना में शामिल हुए 319 नव सैन्य अधिकारी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हुए पीओपी में शामिल

admin
pop1
देहरादून/मुख्यधारा
भारतीय थल सेना में आज 319 नव सैन्य अधिकारी शामिल हो गए हैं। इसके अलावा मित्र देशों के 68 कैडेट्स भी पास आउट हुए हैं।
आईएमए पीओपी के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने परेड की सलामी ली व समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने सभी नव सैन्य अधिकारियों को देश की सेवा के लिए स्वयं को समर्पित करने की प्रेरणा दी। राष्ट्रपति ने दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत को याद करते हुए कहा कि देश का झंडा उन जैसे वीर जांबाजों के कारण हमेशा बुलंद रहेगा। स्व. बिपिन रावत ने आईएमए से ही प्रशिक्षण प्राप्त किया था।
इस बार पीओपी को सादगी के साथ आयोजित किया गया। हालांकि इस दौरान स्क्वायर पर मार्चपास्ट, अवार्ड बांटने व पीपिंग की रस्म जरूर निभाई गई, किंतु जश्न मनाने से परहेज किया गया।
pop3
पीपीओपी में दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत को भी शामिल होना था, किंतु तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हैलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस श्री रावत व उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 सैन्य अधिकारियों की जान चली गई।
इस मौके पर कमांडेंट ले० हरिन्द्र सिंह और डिप्टी कमांडेंट आलोक जोशी ने परेड की सलामी ली। राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी परेड में शामिल हुए।
pop2
उत्तराखंड से इस बार मिले 43 अफसर
उत्तराखंड के 43 नव सैन्य अधिकारी इस बार भारतीय सेना में शामिल हुए। जनसंख्या के हिसाब से यह सर्वाधिक है। हालांकि उत्तर प्रदेश जैसे विशाल राज्य से 45 कैडेट सेना के अंग बने। वहीं हरियाणा से 34, बिहार से 26, राजस्थान से 23, पंजाब से 22, मध्य प्रदेश से 20, महाराष्ट्र से 20, हिमाचल प्रदेश से 13, जम्मू कश्मीर से 11, दिल्ली से 11, तमिलनाडु से 7, कर्नाटक से 6, केरल से 5, आंध्र प्रदेश से 5, चंडीगढ़ से 5, झारखंड से 4, पश्चिम बंगाल से 3, तेलंगाना से 3, मणिपुर से 2, गुजरात से 2, गोवा से 2, उड़ीसा से 2, असम से 2, मिजोरम से 2, छत्तीसगढ़ से 2, मिजोरम से 2, छत्तीसगढ़ से 2 व मिजोरम से 2 नव सैन्य अधिकारी भारतीय सेना में शामिल हुए।
इस बार एसीए अनमोल गुरुंग को स्वार्ड ऑफ ऑनर का अवार्ड मिला। एसीए अनमोल अनमोल गुरुंग को ऑर्डर ऑफ मेरिट में स्वर्ण पदक भी हासिल हुआ। इसके अलावा बीओ तुषार सपरा को रजत पदक, बीसीए आयुष रंजन को कांस्य पदक, केरेन कॉय को चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर एवं बीओ सांगे फेनडेन दोरजी (भूटान) को बांग्लादेश ट्रॉफी अवार्ड हासिल हुआ।
Next Post

बड़ी खबर: विधानसभा परिसर में खराब गुणवत्ता के निर्माण कार्य पर उखड़े कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज। दिए जांच के आदेश

देहरादून/मुख्यधारा पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने विधानसभा परिसर के अंदर आंतरिक मार्गों के डामरीकरण में लापरवाही और गुणवत्ता में कमी को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उत्तराखंड विधानसभा परिसर के अन्दर बने […]
IMG 20210826 WA0008

यह भी पढ़े