ब्रेकिंग : इस विभाग में हुए अधिकारियों के प्रमोशन (Promotion), देखें सूची - Mukhyadhara

ब्रेकिंग : इस विभाग में हुए अधिकारियों के प्रमोशन (Promotion), देखें सूची

admin
Screenshot 20220624 181146 Gallery

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारियों को जिला सूचना अधिकारी के पद पर पदोन्नति (Promotion) दे दी गई है।

सूचना महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान द्वारा आदेश के अनुसार विभागीय पदोन्न्ति (Promotion) कोटे के पदों पर किए गए चयन की संस्तुति के आधार पर सूचना एवं लोक संपर्क विीााग उत्तराखंड के 2 अनुवादकों तथा 8 अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारियों को सूचना अधिकारी/जिला सूचना अधिकारी के खाली पद, वेतन लेवल-7, वेतनमान 44900-1,42,400 पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पदोन्नत करते हुए दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि में रखा जाता है।

पदोन्नत (Promotion) होने वाले अधिकारियों में कु. दीपारानी गौड़, दिनेश कुमार, गोविंद सिंह बिष्ट, गिरिजा शंकर जोशी, अजनेश राणा, मनोज कुमार सती, वीरेंद्र सिंह राणा, ज्योति सुंदरियाल, अहमद नदीम एवं कु. जानकी देवी शामिल हैं।

FB IMG 1656072404058

विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान, अपर निदेशक डॉ. अनिल चंदोला, संयुक्त निदेशक आशीष त्रिपाठी, के.एस. चौहान, उपनिदेशक नितिन उपाध्याय, मनोज श्रीवास्तव, रवि बिजारनियां ने पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी है। सभी पदोन्नत अधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। विशेष प्रमुख सचिव सूचना, महानिदेशक सूचना के साथ ही सभी विभागीय अधिकारियों का भी पदोन्नत अधिकारियों ने आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढें: बिग ब्रेकिंग: रिटायर्ड आईएएस अधिकारी परमेश्वरन अय्यर (Parmeshwaran Iyer) नीति आयोग के नए सीईओ होंगे

 

यह भी पढें: केंद्र ने शुरू की तैयारी : एक जुलाई से ऑफिसों में बदल सकता है वर्किंग शेड्यूल (Working Shedule), नए सिस्टम में यह होंगे बदलाव

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर CM Dhami ने रखी ये महत्वपूर्ण मांग

Next Post

शुक्र-शनि को जनपदों के भ्रमण पर रहेंगे CM Dhami, करेंगे विकास योजनाओं की समीक्षा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार और शनिवार को जनपदों के भ्रमण/प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री जनपदों में संचालित विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण के साथ ही विकास योजनाओं एवं मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की समीक्षा भी करेंगे। […]
IMG 20220621 WA0050

यह भी पढ़े