देहरादून/मुख्यधारा
देहरादून के नए जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ ही कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस मौके पर डा. कुमार ने कहा कि बेरोजगारों को रोजगार देने की पहल को अमल में लाना तथा जनता के काम समय पर क्रियान्वित कराना उनका मुख्य लक्ष्य है। साथ ही केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के सतत क्रियान्वयन कर कौशल विकास योजना से अधिकतम लोगों को स्वरोजगार देना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी। कोरोना की सम्भावित तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को सृदृढ करने के साथ ही मानसून के दौरान आईआरएस सिस्टम को अलर्ट रखते हुए कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि जनपद के चकराता, त्यूनी, कालसी जैसे दुर्गम स्थलों पर खाद्यान्न का संकट न हो, इसके लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी।
दून के नए डीएम डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित गति से समाधान किया जायेगा। जिन समस्याओं का समाधान शासन स्तर पर होना है, उनके निदान के लिए सीएम डेशबोर्ड की मदद ली जाएगी।
उन्होंने कहा कि उनके मोबाइल कभी भी बंद रहने की शिकायत नहीं मिलेगी। साथ ही उन्होंने कर्मचारियों को भी सख्त हिदायत देते हुए कहा कि वे जनता के साथ मधुर व्यवहार बनाए रखें। कभी भी जनता के साथ कोई दुव्र्यवहार की शिकायत पाई गई तो उक्त कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
डीएम डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा कि डेंगू व आपदा प्रबन्धन के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा जारी एसओपी का पूर्णरूप से परिपालन सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी।
बताते चलें कि डा.ॅ आर राजेश कुमार 2007 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे मूल रूप से तमिलनाडु के रहने वाले हैं। प्रशासनिक सेवा में आने से पहले वे वेटनरी डॉक्टर के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वे उत्तरकाशी व पिथौरागढ के सीडीओ व डीएम रह चुके हैं।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी वि/रा गिरीश चन्द्र गुणवंत, उप जिलाधिकारी सदर गोपालराम बिनवाल, उप जिलाधिकारी डोईवाला लक्ष्मीराज चैहान, नगर मजिस्टे्रट कुश्म चौहान, अपर नगर मजिस्टेट मायादत्त जोशी, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी अवधेश कुमार, मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चैधरी, मुख्य वैयक्तिक अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, उप कोषाधिकारी गिरीश लाल समेत राजस्व एवं कोषागार के अधिकारीगण उपस्थित रहे।




