Image Image

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

Mukhyadhara
IMG 20261116 WA0015
  • उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था
  • श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट
  • उत्तराखंड के समसामयिक विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत रविवार शाम श्री दरबार साहिब पहुंचे। उन्होंने श्री दरबार साहिब में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गददी नशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान दोनों के बीच उत्तराखंड के समसामयिक विषयों, उच्च शिक्षा और राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

IMG 20261116 WA0014

श्री दरबार साहिब की परंपराओं के अनुरूप उच्च शिक्षा मंत्री का स्वागत किया गया। भेंट के दौरान श्री महाराज जी ने डॉ. धन सिंह रावत को श्री दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह भेंट किया। बातचीत के दौरान डॉ. धन सिंह रावत ने श्री गुरु राम राय ग्रुप के विभिन्न संस्थानों द्वारा शिक्षा, चिकित्सा और जनसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से मेडिकल शिक्षा, कृषि, शोध एवं अनुसंधान के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को सराहनीय बताया।
इस अवसर पर श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के अंतर्गत संचालित विद्यालयों में उपलब्ध कराई जा रही स्कूली शिक्षा तथा श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में प्रदान की जा रही उच्च शिक्षा की विस्तृत जानकारी साझा की।
उल्लेखनीय है कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के अंतर्गत संचालित पब्लिक स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। एसजीआरआर एजुकेशन मिशन दशकों से किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विश्वास जताया कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, एसजीआरआर एजुकेशन मिशन और श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय भविष्य में भी शिक्षा, चिकित्सा एवं मानवता की सेवा के साथ जनकल्याण के कार्यों में इसी तरह उल्लेखनीय योगदान देते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

The Poly kids स्कूल देहराखास का प्रथम वार्षिकोत्सव उत्तराखंड की संस्कृति व परंपराओं के साथ संपन्न

The Poly kids देहराखास का प्रथम वार्षिकोत्सव उत्तराखंड की संस्कृति व परंपराओं के साथ संपन्न देहरादून/मुख्यधारा The Poly kids, देहराखास, देहरादून का प्रथम वार्षिक उत्सव (First Annual Day Celebration) दिनांक 15 नवंबर 2026 को Survey of India, देहरादून स्थित ऑडिटोरियम […]
IMG 20261116 WA0008 1

यह भी पढ़े