बड़ी खबर : लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी सहित इन पांच हस्तियों को मिलेगा उत्तराखण्ड गौरव सम्मान - Mukhyadhara

बड़ी खबर : लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी सहित इन पांच हस्तियों को मिलेगा उत्तराखण्ड गौरव सम्मान

admin
images 14

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड गौरव सम्मान वर्ष 2021 प्रदान किये जाने हेतु गठित की गयी समिति की संस्तुति के आधार पर सम्मान हेतु चयनित अनिल जोशी, रस्किन बॉण्ड, बछेन्द्री पाल, नरेन्द्र सिंह नेगी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नारायण दत्त तिवारी को यह सम्मान प्रदेश के विकास में उनके द्वारा दिये गये योगदान का राज्य की ओर से दिया गया सम्मान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड महोत्सव के अंतर्गत प्रतिवर्ष 5 व्यक्तियों को दिये जाने वाला उत्तराखण्ड गौरव सम्मान विभिन्न क्षेत्रों में राज्य को पहचान दिलाने वालों का सम्मान है यह सम्मान प्रेरणा का कार्य भी करेगा।

यह भी पढें : ड़ी खबर: उत्तराखंड को 2025 तक सच्चे अर्थों में बनाएंगे देवभूमि : धामी

Next Post

राज्य स्थापना दिवस : शहीद स्मारक पर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को CM ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कचहरी परिसर देहरादून में शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष के […]
IMG 20211109 WA0008

यह भी पढ़े