युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी (Neha Joshi) ने राजपुर में लगाई नमो युवा चौपाल - Mukhyadhara

युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी (Neha Joshi) ने राजपुर में लगाई नमो युवा चौपाल

admin
IMG 20240403 WA0023

युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी (Neha Joshi) ने राजपुर में लगाई नमो युवा चौपाल

देहरादून/मुख्यधारा

बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी (Neha Joshi) ने मसूरी विधानसभा के शहीद दुर्गा मल्ल मंडल के काठबंगला, राजपुर में नमो युवा चौपाल आयोजित की।

इस अवसर पर उन्होंने मोदी सरकार की विभिन्न युवा केंद्रित नीतियों पर युवाओं के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य करती है।

उन्होंने युवाओं से केंद्र में एक बार फिर से भाजपा की मजबूत सरकार बनाने का आह्वान किया। चौपाल में युवाओं को बताया कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो विकसित भारत के संकल्प के साथ युवाओं के लिए कार्य कर रही है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता लगातार टिहरी लोकसभा में युवा चौपाल और नुक्कड़ सभा आयोजित कर नए वोटरों को भाजपा की योजनाओं के बारे में अवगत करवा रहे हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता मंजीत रावत, सिकंदर सिंह, मंडल अध्यक्ष गौरव डंगवाल, समीर डोभाल अजय राणा, अंकुर ढ़ीगवाल सहित सैकड़ों युवा एवं नए वोटर्स मौजूद रहे।

Next Post

आज पीएम मोदी बिहार और नड्डा उत्तराखंड में करेंगे जनसभाएं, अमित शाह तमिलनाडु, सीएम योगी मथुरा में रहेंगे, कांग्रेस का घर-घर गारंटी' कैंपेन शुरू

आज पीएम मोदी बिहार और नड्डा उत्तराखंड में करेंगे जनसभाएं, अमित शाह तमिलनाडु, सीएम योगी मथुरा में रहेंगे, कांग्रेस का घर-घर गारंटी’ कैंपेन शुरू मुख्यधारा डेस्क लोकसभा चुनाव प्रचार में राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक रखी है। जैसे-जैसे चुनाव […]
p

यह भी पढ़े