प्रवासियों को स्वरोजगार से जोडऩे के लिए होगी विशेष योजनाएं तैयार : सीएस - Mukhyadhara

प्रवासियों को स्वरोजगार से जोडऩे के लिए होगी विशेष योजनाएं तैयार : सीएस

admin
Utpal Kumar Singh

देहरादून। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सोमवार को सचिवालय स्थित सभागार में पर्यटन विभाग की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण राज्य का पर्यटन प्रभावित हुआ है।
मुख्य सचिव ने कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत प्रदेश में लॉक डाउन जारी है। लॉक डाउन के उपरान्त राज्य में पर्यटन संबंधी आर्थिक गतिविधियों को बल दिये जाने हेतु तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। इस समय प्रदेश में प्रवासियों की वापसी हो रही है। इनमें से बहुत से प्रदेश में ही रुकने का मन बना रहे होंगे, ऐसे लोगों को प्रदेश में ही रुकने के लिए प्रोत्साहन देना होगा। उनको स्वरोजगार से जुडऩे हेतु विशेष योजनाएं तैयार करनी होंगी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत राज्य बेहतर स्थिति में है। प्रदेश में सुरक्षित पर्यटन को प्रोत्साहित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शॉर्ट टर्म और लांग टर्म योजनाएं तैयार की जाएं। नयी और आकर्षक योजनाओं पर विचार किया जाए।
मुख्य सचिव ने कहा कि लॉक डाउन के चलते पर्यटन प्रभावित हुआ है। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने में होम स्टे योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। सुरक्षित पर्यटन की तर्ज पर एवं बेहतर कनेक्टिविटी सहित आधरभूत सुविधएं प्रदान कर के होम स्टे योजना को मजबूती प्रदान की जानी चाहिए। इससे जहां एक ओर रोजगार उत्पन्न होगा, वहीं दूसरी ओर पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने मेडिकल टूरिज्म और आयुष टूरिज्म को भी बढ़ावा देने की बात कही। राज्य में मेडिकल टूरिज्म और आयुष टूरिज्म की बहुत अधिक सम्भावनाएं हैं। आयुष के क्षेत्र में बहुत कुछ किया जा सकता है।
मुख्य सचिव ने पिथौरागढ़ के ट्यूूलिप गार्डन की सफलता के लिए अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की अन्य मौसमी प्रजातियों के लिए भी योजनाएं तैयार की जा सकती हैं।
इस अवसर पर सचिव अमित नेगी, दिलीप जावलकर एवं अपर सचिव पर्यटन सोनिका भी उपस्थित थीं।

Next Post

प्रवासियों की पीड़ा : विधायक मनोज रावत ने लिखी सरकार को चिट्ठी। कहा निशुल्क घर पहुंचाएं प्रवासी उत्तराखंडियों को

देहरादून। विधायक मनोज रावत ने उत्तराखंड पहुंचने वाले प्रवासियों को अपने ही राज्य में घर पहुंचने के लिए महंगे किराए पर वाहन बुक कराने के लिए चिंता जताई है। उन्होंने उत्तराखंड के प्रवेश द्वारों से उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों […]
Manoj rawat 2

यह भी पढ़े