PWD के इन कर्मियों के लिए खुशखबरी, 196 कनिष्ठ अभियंताओं को किया बहाल - Mukhyadhara

PWD के इन कर्मियों के लिए खुशखबरी, 196 कनिष्ठ अभियंताओं को किया बहाल

admin
1658397630526

मंत्री सतपाल महाराज के प्रयासों से लोनिवि के 196 कनिष्ठ अभियंता बहाल

देहरादून/मुख्यधारा

प्रदेश के लोक निर्माण (PWD) मंत्री सतपाल महाराज के अनवरत प्रयासों के परिणाम स्वरूप आखिरकार हड़ताल के दौरान हटाये गये लोक निर्माण विभाग के 196 संविदा कर्मी कनिष्ठ अभियंताओं को पुनः बहाल कर दिया गया है।

प्रदेश के लोक निर्माण(PWD) मंत्री सतपाल महाराज के प्रयासों के बाद विभाग में संविदा पर कार्यरत कुल 304 कनिष्ठ अभियंता (सिविल, प्राविधिक, विद्युत, यांत्रिक) में से 181 हड़ताली और 16 कनिष्ठ अभियंता जो हड़ताल में शामिल नहीं थे, ऐसे सभी 196 संविदा कर्मी जिन्हें हड़ताल में शामिल होने के चलते संविदा विस्तार न दे कर सेवा से हटा दिया गया था।

PWD मंत्री सतपाल महाराज के हस्तक्षेप के बाद उन्हें पुनः सेवा में बहाल कर दिया गया है, जबकि शेष 90 संविदा कर्मी कनिष्ठ अभियंताओं की बहाली हेतु प्रकरण वित्त विभाग को स्वीकृति हेतु भेजा गया है। शीघ्र ही वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद इन्हें भी कार्य कर रख लिया जाएगा।

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने हड़ताल के कारण हटाए गए कनिष्ठ अभियंताओं की बहाली पर प्रसन्नता व्यक्त की है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया कि उन्होने इनकी बात को सुना और उन्हें पुनः सेवा का मौका दिया। उन्होंने कहा कि बहाल हुए संविदा कर्मियों को 8-10 वर्षों का अनुभव है। वर्षा के कारण पहाड़ों में जगह-जगह सड़कें बाधित हो रही है ऐसे में इनके अनुभवों का लाभ लिया जाएगा।

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग (Rishikesh bus accident) : ऋषिकेश में बस पलटी, 24 यात्री गंभीर घायल

 

ब्रेकिंग: बाहरी राज्यों से आकर Uttarakhand में रहने वालों के लिए महत्वपूर्ण खबर। अब अपने मूल स्थान वाले थाने से लाना होगा ये दस्तावेज

 

यह भी पढें: गजब : …जब वृद्ध मां-बाप को डोली में बिठाकर कांवड़ लेने पहुंच गया ये श्रवण कुमार (Shrawan kumar)! इस अद्भुत नजारे पर टिकीं हर किसी की निगाहें

Next Post

ब्रेकिंग: डॉ. अजीत कर्नाटक (Dr Ajeet Karnataka) को भरसार औद्यानिकी विवि के कुलपति पद पर मिला 6 महीने का सेवा विस्तार

देहरादून/मुख्यधारा डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक (Dr Ajeet Karnataka) को भरसार औद्यानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर 6 महीने का सेवा विस्तार दिया गया है। उत्तराखंड के वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार पौड़ी गढ़वाल के कुलपति पद […]

यह भी पढ़े