Image

कृषि मंत्री गणेश जोशी के निर्देशों के बाद कृषि सहायकों के मानदेय ₹8300 से बढ़ाकर हुआ ₹12391

admin
IMG 20260119 WA0007

कृषि मंत्री गणेश जोशी के निर्देशों के बाद कृषि सहायकों के मानदेय ₹8300 से बढ़ाकर हुआ ₹12391

कृषि सहायकों के मानदेय ₹8300 से बढ़ाकर ₹12391 किया गया

देहरादून/मुख्यधारा

प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के निर्देशों के क्रम में न्याय पंचायतों में तैनात कृषि सहायकों के मानदेय में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। कृषि सहायकों का मानदेय ₹8300 से बढ़ाकर ₹12391 कर दिया गया है, जिसका शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।

गौरतलब है कि कृषि सहायक लंबे समय से मानदेय बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। कृषि सहायकों की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सचिव कृषि को आवश्यक निर्देश दिए थे, जिसके फलस्वरूप यह निर्णय लिया गया।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कृषि सहायक राज्य में किसानों तक सरकारी योजनाओं और तकनीकी जानकारियों को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनका मनोबल बढ़ाना और उन्हें उचित पारिश्रमिक देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने विश्वास जताया कि मानदेय में वृद्धि से कृषि सहायकों को आर्थिक संबल मिलेगा और वे और अधिक उत्साह के साथ किसानों की सेवा कर सकेंगे। मानदेय बढ़ोतरी के निर्णय से प्रदेशभर के कृषि सहायकों ने राज्य सरकार एवं कृषि मंत्री गणेश जोशी का आभार भी व्यक्त किया है।

Next Post

'शिक्षा की बात' : अपने बच्चों की प्रतिभा पहचानते हुए आगे बढ़ाने का प्रयास करें : मुख्य सचिव 

‘शिक्षा की बात’ : अपने बच्चों की प्रतिभा पहचानते हुए आगे बढ़ाने का प्रयास करें : मुख्य सचिव  मुख्य सचिव ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छात्र-छात्राओं से की बातचीत मुख्य सचिव ने किया ‘शिक्षा की बात’ कार्यक्रम में […]
IMG 20260119 WA0012

यह भी पढ़े