उत्तराखंड: भारी बारिश (Heavy rain alert) के अलर्ट के बीच आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे CM Dhami, बोले: ड्यूटी में चूक होने पर होगी सख्त कार्रवाई - Mukhyadhara

उत्तराखंड: भारी बारिश (Heavy rain alert) के अलर्ट के बीच आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे CM Dhami, बोले: ड्यूटी में चूक होने पर होगी सख्त कार्रवाई

admin
IMG 20220720 WA0031

देहरादून/मुख्यधारा

राज्य में भारी बरसात के अलर्ट (Heavy rain alert) के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम जाकर राज्य की स्थिति का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी बारिश की सम्भावना को देखते हुए लगातार अलर्ट (Heavy rain alert) रहने की जरूरत है। आपदा को लेकर की गयी तैयारियों का नियमित रूप से परीक्षण किया जाए। कोई भी कमी पाए जाने पर तुरंत सुधार किया जाए। किसी भी अधिकारी का मोबाईल स्विच ऑफ न हो। इसमे कोई बहाना नहीं चलेगा। अपनी ड्यूटी में लापरवाही करने पर संबंधित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।

जिलाधिकारी अपने जिलों की स्थिति के अनुसार स्कूलों में छुट्टी के संबंध में निर्णय लें। किसी तरह की असावधानी न बरती (Heavy rain alert) जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि खाद्यान्न, दवाइयां, ईंधन आदि आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई को एक बार फिर से चेक कर लिया जाए। संचार नेटवर्क में कोई समस्या न आए, इसके लिये मोबाईल आपरेटर कम्पनियों से लगातार समन्वय रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने ऐसा सिस्टम बनाने को कहा कि राज्य मुख्यालय से प्रसारित सूचना गांव गांव तक अविलंब पहुंच जाए। सभी विभागीय सचिव और विभागाध्यक्ष आपदा की दृष्टि से (Heavy rain alert) अपने-अपने विभागों की नियमित रूप से माॅनिटरिंग करे।

आपदा की स्थिति में प्रभावितो के रहने के लिये चिन्हित भवनों और स्थानों का फिर से सुरक्षा की दृष्टि से परीक्षण किया जाए। नये व युवा अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाए।

बताया गया कि पर्याप्त संख्या में एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीमें तैनात (Heavy rain alert) हैं। रियल टाईम मानिटरिंग की जा रही हैं। भूस्खलन से रास्ते बंद होने पर तुरंत खोलने के लिए विभिन्न स्थानों पर जेसीबी आदि लगाई गयी हैं। अधिकारियों व कर्मचारियों की दीर्घकालिक अवकाश पर रोक है।

इस अवसर पर मुख्य सचिव डाॅ एस एस संधु, सचिव डाॅ रंजीत सिन्हा व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

यह भी पढें: हादसा : रुद्रप्रयाग (नारकोटा) में निर्माणाधीन पुल का मलबा गिरने से कई मजदूर मलबे में दबे, 6 का रेस्क्यू (Narkota bridge insident)

 

यह भी पढें: दुःखद: यहां बच्चे को स्कूल छोड़कर घर जा रही महिला की गुलदार (Guldar) ने ली जान

 

यह भी पढें: गजब : …जब वृद्ध मां-बाप को डोली में बिठाकर कांवड़ लेने पहुंच गया ये श्रवण कुमार (Shrawan kumar)! इस अद्भुत नजारे पर टिकीं हर किसी की निगाहें

Next Post

ब्रेकिंग: हाईकोर्ट ने पलटा फैसला : अब एक बार फिर रेस्टोरेंट्स और होटल में खाना खाने के लिए देना होगा सर्विस टैक्स (Service tax)

मुख्यधारा इसी महीने 4 जुलाई को केंद्र सरकार की ओर से रेस्टोरेंट्स और होटलों में सर्विस टैक्स (Service tax) खत्म करने के आदेश जारी कर दिए थे। केंद्र के इस फैसले के बाद उन लोगों को बड़ी राहत मिली थी, […]
IMG 20220720 WA0032

यह भी पढ़े