ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण बनाने की घोषणा ऐतिहासिक कदम: बंशीधर भगत - Mukhyadhara

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण बनाने की घोषणा ऐतिहासिक कदम: बंशीधर भगत

admin
gairsain bhagat

गैरसैंण। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने गैरसैंण को प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की घोषणा को एक ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी है। उन्होंने बजट को सर्वस्पर्शी बताते हुए कहा कि यह प्रदेश के विकास के रोडमैप को प्रदर्शित करता है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह घोषणा कर पार्टी के विधानसभा चुनाव के समय जनता से अपने दृष्टि पत्र में किए गए वादे को पूरा किया है। गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने से पर्वतीय इलाकों का विकास तेजी से होगा। यह भाजपा की प्रदेश के सर्वांगीण विकास की अवधारणा को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इस बजट में युवाओं, महिलाओं, किसानों, अनुसूचित जातियों, जनजातियों, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यकों, श्रमिकों, उद्यमियों, व्यापारियों, कर्मचारियों पूर्व सैनिकों सहित सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। इसके साथ ही रोजगार, पलायन को रोकने व रिवर्स पलायन, स्वास्थ्य, शिक्षा, आपदा प्रबंधन, कृषि विकास, पर्यटन विकास , औद्योगिक विकास महिला कल्याण आपदा प्रबंधन पर भी विशेष फोकस किया गया है। यह बजट सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास के प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्र को कार्यान्वित करता है।

Next Post

तश्करी: देवप्रयाग में आलू के बोरों के नीचे ला रहे थे चण्डीगढ़ ब्रांड की 560 पेटी शराब। तीन गिरफ्तार

देवप्रयाग। आगामी होली के मध्यनजर जनपद पौड़ी गढ़वाल पुलिस द्वारा अवैध शराब की 560 पेटियों चण्डीगढ़ ब्रांड के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौडी गढवाल दलीप सिंह कुँवर के निर्देशन एवं अपर पुलिस […]
FB IMG 1583434283018

यह भी पढ़े