ब्रेकिंग: राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) का इस्तीफा मंजूर, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में नए गवर्नर नियुक्त किए गए - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) का इस्तीफा मंजूर, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में नए गवर्नर नियुक्त किए गए

admin
IMG 20230212 WA0002

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) का इस्तीफा मंजूर, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में नए गवर्नर नियुक्त किए गए

मुख्यधारा डेस्क 

महाराष्ट्र के नए राज्यपाल रमेश बैस को बनाया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

यह भी पढ़ें : दु:खद: पौड़ी जनपदवासियों के लिए दिल झकझोरने वाली खबर

महाराष्ट्र के राज्यपाल के साथ-साथ लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर के इस्तीफे को स्वीकार किया गया है। साथ ही कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ती की गई है। इसी कड़ी में झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है।

वहीं कुछ नए राज्यपाल भी नियुक्त किये गए हैं। इसके अलावा गुलाब चंद कटारिया को असम, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।

बता दें कि राजस्थान के कद्दावर नेता गुलाब चंद कटारिया असम के राज्यपाल बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर: उत्तराखंड पुलिस भर्ती परीक्षा में शार्टलिस्ट हुए अभ्यर्थियों के श्रेणीवार कट ऑफ मार्क्स (cut off marks) जारी, आप भी देखें

वहीं, पूर्व जस्टिस एस अब्दुल नजीर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बन गए हैं। बिहार के राज्यपाल फागु चौहान मेघालय के राज्यपाल बना दिए गए हैं।

हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर बिहार के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं।

देखें विभिन्न राज्यों में नियुक्त किए गए नए राज्यपालों की सूची

IMG 20230212 WA0003 IMG 20230212 WA0004

1

Next Post

UKPSC: उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग वर्ष 2023 में करेगा 32 परीक्षाओं का आयोजन, सभी परीक्षाएं सम्पन्न कराने को आयोग ने की नई टीम तैनात:  डॉ0 राकेश कुमार

UKPSC: उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग वर्ष 2023 में करेगा 32 परीक्षाओं का आयोजन, सभी परीक्षाएं सम्पन्न कराने को आयोग ने की नई टीम तैनात:  डॉ0 राकेश कुमार देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ0 राकेश कुमार द्वारा अवगत कराया […]
Ukpsc

यह भी पढ़े