government_banner_ad सुपरमून (Super Moon) : देश-दुनिया ने किया सबसे बड़े और चमकीले चांद का दीदार, रात में जगमग हुआ नजारा - Mukhyadhara

सुपरमून (Super Moon) : देश-दुनिया ने किया सबसे बड़े और चमकीले चांद का दीदार, रात में जगमग हुआ नजारा

admin
IMG 20220714 WA0016

मुख्यधारा

बुधवार रात दुनिया के लिए अलग रही। कई देशों में लोगों ने चमकीला और बड़ा चांद (Super Moon) देखा। इसे देखने के लिए कई दिनों से उत्सुकता का माहौल बना हुआ था। आमतौर पर ऐसा नजारा आसमान पर कम ही दिखाई पड़ता है।

वहीं राजधानी दिल्ली में भी अलग तस्वीर दिखाई दी। बीती रात साल का पहला सुपर मून दिखा। इस पल को लोगों ने अपने अपने मोबाइल फोन और कैमरे में कैद किया। यूं तो हर पूर्णिमा को पूरा चांद यानी फुल मून दिखाई देता है, लेकिन बुधवार रात साल का पहला सुपर मून (Super Moon) 15% ज्यादा चमकीला नजर आया, तो इसका आकार भी सामान्य से 7% बढ़ा हुआ था।

IMG 20220714 WA0017

सुपरमून तब होता है, जब पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी सबसे कम हो जाती है। इस वजह से चांद ज्यादा बड़ा और चमकीला (Super Moon) दिखाई देता है। ऐसा ही संयोग पिछले महीने भी बना था, जब पूर्णिमा के दिन चांद का रंग पूरी तरह लाल हो गया था। नासा के मुताबिक भारत में सुपरमून दिखने का समय रात 12 बजकर 8 मिनट था। यह लगातार तीन दिनों तक नजर आएगा।

दिलचस्प बात ये भी है कि इस बार का सुपरमून (Super Moon) तब नजर आया जब सूरज पृथ्वी की कक्षा से सबसे दूर बिंदु पर रहा। रात में चांद और पृथ्वी की दूरी सबसे कम रही। जो दूरी सामान्य दिनों में 384,400 किलोमीटर होती है, सुपरमून के वक्त वो घटकर 3,57,264 किलोमीटर रह गई। इसी वजह से चांद ज्यादा बड़ा और भव्य दिखाई पड़ा।

 

यह भी पढें : नया फैसला: उत्तराखंड में सरकारी बैठकों में चाय- गुलदस्ता पर लगाम, CM Dhami का फरमान (Rein on tea-bouquet in govt. meetings in Uttarakhand)

 

यह भी पढें : Covid Booster Dose : बूस्टर डोज के लिए केंद्र सरकार ने 75 दिनों के लिए दी राहत, अब नहीं देना होगा चार्ज, कैबिनेट में मंजूरी

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग : उत्तराखंड शासन ने किए आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, सूची

Next Post

सावन विशेष (Sawan Special) : धार्मिक परंपराओं के साथ रिमझिम बारिश और झूले सावन माह का कराते हैं एहसास

शंभू नाथ गौतम आज से सावन (Sawan Special) का महीना शुरू हो गया है। यह महीना धार्मिक और परंपराओं के साथ रिमझिम बारिश के रोमांच के लिए जाना जाता है। वातावरण में भी सावन जैसा एहसास होता है। ‌भगवान शिव […]
IMG 20220714 WA0033

यह भी पढ़े