Video : विजिलेंस जांच के चैक पीरियड में आईएएस रामविलास यादव (IAS ram vilas yadav) की निकली 50 लाख की आय व 3 करोड़ के व्यय का रिकार्ड। खर्चो को लेकर नहीं दे पाए संतोषजनक जवाब - Mukhyadhara

Video : विजिलेंस जांच के चैक पीरियड में आईएएस रामविलास यादव (IAS ram vilas yadav) की निकली 50 लाख की आय व 3 करोड़ के व्यय का रिकार्ड। खर्चो को लेकर नहीं दे पाए संतोषजनक जवाब

admin
IMG 20220623 WA0038

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में आय से अधिक संपत्ति के मामले में आरोपी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राम विलास यादव (IAS ram vilas yadav) को बुधवार देर रात गिरफ्तार करने के बाद विजिलेंस ने उनकी पूरी डिटेल साझा की है। विजिलेंस जांच के चैक पीरियड में आईएएस रामविलास यादव की 50 लाख की आय व 3 करोड़ रुपए के व्यय का रिकार्ड सामने आया है। इन खर्चो को लेकर वह विजिलेंस को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। गिरफ्तारी से पूर्व गत दिवस उन्हें धामी सरकार ने सस्पेंड कर दिया था।

विजिलेंस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सतर्कता सैक्टर देहरादून पर 19.04.2022 को पंजीकृत मु0अ0सं0-5/22 धारा-13(1)ख सपठित धारा-13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशो0अधि0 2018) बनाम रामविलास यादव, आई0ए0एस0, अपर सचिव, उत्तराखण्ड शासन के विरुद्ध आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने विषयक विवेचना में आरोपी अधिकारी रामविलास यादव (IAS ram vilas yadav) , 22.06.2022 को सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर कार्यालय देहरादून में अपने बयान अंकित कराने हेतु पुलिस अधीक्षक सैक्टर देहरादून रेनू लोहानी एवं विवेचक पुलिस उपाधीक्षक अनुषा बडोला के समक्ष उपस्थित हुए।

उपरोक्त टीम द्वारा इनके पारिवारिक सदस्यों के नाम अर्जित सम्पत्तियों के बारे में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर आरोपी अधिकारी द्वारा संतोषजनक नहीं दिये गये। आरोपी अधिकारी अपने, दिलकश विहार रानीकोठी लखनऊ स्थित आवास, गुडम्बा में स्थित संचालित जनता विद्यालय, नोएडा में क्रय किये गये भूमि की रजिस्ट्री, गाजीपुर जिले में 10 बीघा जमीन, एफ0डी0/खातों में जमा धनराशि, पारिवारिक सदस्यों के बैक खातों में जमा धनराशि एवं पारिवारिक खर्चो के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाये और न ही कोई अभिलेख प्रस्तुत कर पाये।

विजिलेंस ने बताया कि अब तक की विवेचना में उपलब्ध अभिलेखों व आरोपी से पूछताछ पर चैक पीरियड में कुल आय 50,48,204/- रुपये तथा व्यय 3,12,37,756/- रुपए होना पाया गया, जो अनानुपातिक सम्पत्ति अर्जित की गयी है।

आरोपी अधिकारी को आय-व्यय की उपरोक्त रकम बतायी गयी तो कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पाये। तमाम अभिलेखीय साक्ष्यों के आधार पर उनके द्वारा आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करना स्पष्ट होता है कि आरोपी अधिकारी के द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशो0अधि0 2018) की धारा 13(1)ख सपठित धारा 13(2) का जुर्म किया गया है। जुर्म के समबन्ध में आरोपी अधिकारी को अवगत कराते हुये 23.06.2022 को समय 2:15 ए0एम0 पर लम्बी पूछताछ के बाद सतर्कता अधिष्ठान द्वारा गिरफ्तार किया गया। नियमानुसार आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना उनकी पुत्री के मो0न0 पर दी गयी।

IMG 20220623 WA0002

आरोपी अधिकारी रामविलास यादव (IAS ram vilas yadav) को सतर्कता अधिष्ठान द्वारा आज 23.06.2022 को सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। इस सम्बन्ध में सतर्कता टीम को सर्च के पश्चात ज्ञात सम्पत्तियों एवं अभिलेखों (रजिस्ट्रियों) के बारे में गहना से विवेचना में साक्ष्य प्राप्त किये जा रहे हंै।

 

यह भी पढें: सीयूईटी यूजी (CUET-UG) परीक्षा का आयोजन 15 जुलाई से होगा, एनटीए ने जारी किया नोटिफिकेशन

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग : आय से अधिक मामले में आरोपी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रामविलास यादव (IAS ram vilas yadav) अरेस्ट

 

यह भी पढें: …तो धामी सरकार ने इसलिए किया अपर सचिव रामविलास यादव (IAS ramvilas yadav) को निलंबित  

 

यह भी पढें: बड़ी खबर: इस IAS अधिकारी की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य (rekha arya) ने की CM Dhami और मुख्य सचिव से शिकायत। सख्त कार्रवाई की मांग

Next Post

अच्छी खबर: वर्षों से पहाड़ों के दुर्गम स्कूलों (inaccessible schools) में सेवाएं दे रहे शिक्षकों को मिलेगी सुगम में तैनाती व मैदानी क्षेत्रों के शिक्षक चढेंगे पहाड़

पारदर्शिता के साथ होंगे शिक्षकों के तबादलेः डॉ0 धन सिंह रावत मंत्री की अधिकारियों को दो टूक, एक्ट के तहत होंगे स्थानांतरण डायट, अटल आदर्श एवं नवोदय विद्यालयों की बनेगी पृथक नियमावली पात्र कार्मिकों एवं अधिकारियों की पदोन्नति में तेजी […]
rajasthan school 1628602124

यह भी पढ़े