ब्रेकिंग: टिहरी के खांड गांव में पलटी बारात की बस, आठ घायल - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: टिहरी के खांड गांव में पलटी बारात की बस, आठ घायल

admin
1637403499463

टिहरी/मुख्यधारा

टिहरी जनपद से एक बुरी खबर सामने आ रही है, जहां एक बारात की बस सड़क पर पलट गई। जिससे उसमें सवार करीब आठ लोग घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में 20 से अधिक यात्री सवार थे।
ये दुर्घटना टिहरी जनपद के कंडीसौड़ तहसील क्षेत्र में हुई।

1637403947362

मिली जानकारी के अनुसार ऋषिकेश से उत्तरकाशी जा रही बारात की एक बस संख्या यूके14पीए-0548 खांड गांव में आज दोपहर सड़क पर अचानक पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि बस में करीब 20 से 22 बाराती सवार थे। बस दुर्घटनाग्रस्त होने से सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि इनमें गंभीर रूप से घायल हुए तीन लोगों को एम्स में भर्ती कराया गया है, जबकि एक अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रथम दृष्टया यह जानकारी सामने आ रही है कि बस चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था।

दुर्घटना में आराध्य (7) पुत्री अरविंद, मिथिलेश(45) पत्नी विनोद, लाल बहादुर(33) पुत्र टिकनारायण ठाकुर को एम्स रेफर, जबकि भक्त बहादुर को जिला अस्पताल बौराड़ी रेफर किया गया है। इसके अलावा कविता, हेमराज घायल हुए हैं।

Next Post

बड़ी खबर : 1962 भारत-चीन युद्ध में कुमाऊं बटालियन के जवानों ने किया करिश्माई काम : राजनाथ सिंह

मूनाकोट, पिथौरागढ़ में केन्द्रीय रक्षा मंत्री एवं CM धामी ने किया शहीद सम्मान यात्रा का शुभारम्भ शहीद सैनिकों के परिजनों को किया गया सम्मानित पिथौरागढ़/मुख्यधारा केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पिथौरागढ़ के […]
1637407736687

यह भी पढ़े