दुनिया के ग्रेट फुटबॉल प्लेयर Pele नहीं रहे, 82 साल की आयु में ली अंतिम सांस, खेल जगत में शोक - Mukhyadhara

दुनिया के ग्रेट फुटबॉल प्लेयर Pele नहीं रहे, 82 साल की आयु में ली अंतिम सांस, खेल जगत में शोक

admin
boll 1

दुनिया के ग्रेट फुटबॉल प्लेयर पेले (Pele) नहीं रहे, 82 साल की आयु में ली अंतिम सांस, खेल जगत में शोक

मुख्यधारा डेस्क

दुनिया के महान फुटबॉल खिलाड़ी पेले का 82 साल की आयु में निधन हो गया है। पेले के निधन पर फुटबॉल समेत तमाम खेल जगत में शोक की लहर है। ‌पेले को दुनिया के सबसे महान फुटबॉलरों में गिना जाता है। वे पिछले कुछ समय से हॉस्पिटल में भर्ती थे। 20वीं सदी के महान फुटबॉलर पेले को कोलन कैंसर था। पिछले दिनों कतर की राजधानी दोहा में हुए फीफा वर्ल्ड कप के दौरान पेले स्टेडियम में दिखाई दिए थे।

boll 2

यह भी पढें : हादसा : टीम इंडिया के बल्लेबाज और विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कार का रुड़की के पास हुआ एक्सीडेंट, गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

‌उनकी बेटी कैली नैसिमेंटो ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी दी। पेले पेट के कैंसर से जूझ रहे थे। उन्हें 29 नवंबर को साओ पाउलो के अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कीमोथेरेपी के जरिए उनका ट्रीटमेंट किया गया। लेकिन, उन्हें कोई फायदा नहीं हो रहा था। इसके बाद कीमोथेरेपी बंद कर उन्हें दर्द कम करने की दवाइयां दी जाने लगीं। उन्हें किडनी और कार्डियक डिसफंक्शन भी था। पेले को गैसोलिना, द ब्लैक पर्ल और ओ री (द किंग) जैसे कई निक नेम से जाना जाता था।

boll 3

यह भी पढ़े : पीएम मोदी की मां हीराबा (Hira Ba) का निधन, भाजपा समेत तमाम नेताओं ने जताया शोक, प्रधानमंत्री अहमदाबाद रवाना

पेले का पूरा नाम एडसन अरांतेस डो नैसिमेंटो था। उन्हें दुनिया ने अब तक के सबसे महान फुटबॉलर के रूप में जाना जाता था। पेले तीन बार विश्व कप जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 1958, 1962 और 1970 में खेल की सबसे प्रतिष्ठित ट्रॉफी फीफा वर्ल्ड कप जीता था। दुनिया के बेस्ट फुटबॉल खिलाड़ियों में गिने जाने वाले पेले ने अपने करियर के 1366 मैचों में कुल 1281 गोल किए। उनका गोल औसत 0.94 प्रति मैच था, जिसे फुटबॉल जगत में बेहतरीन माना जाता है। वे दुनिया के एकमात्र फुटबाल खिलाड़ी थे, जिन्होंने 3 बार वर्ल्ड कप जीता।

यह भी पढ़े : उत्तराखंड : वर्ष 2023 के लिए माध्यमिक स्कूलों के लिए छुट्टियां (Holidays) घोषित, जानिए कब-कब रहेगा अवकाश, पढें आदेश

फीफा ने पेले को ‘महानतम’ का लेबल, 1999 में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा ‘एथलीट ऑफ द सेंचुरी’ का नाम दिया गया और टाइम मैगजीन की 20वीं सदी के 100 सबसे महत्वपूर्ण लोगों की सूची में शामिल पेले को 2000 में विश्व खिलाड़ी का वोट दिया गया था। वह इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फुटबॉल हिस्ट्री एंड स्टैटिस्टिक्स द्वारा सेंचुरी और फीफा प्लेयर ऑफ द सेंचुरी अवार्ड के दो संयुक्त विजेताओं में से एक थे।

Next Post

पंचतत्व में विलीन : PM Modi ने मां हीराबा को दी मुखाग्नि, आज सुबह 100 साल की आयु में हो गया था निधन

पंचतत्व में विलीन : पीएम मोदी (PM Modi) ने मां हीराबा को दी मुखाग्नि, आज सुबह 100 साल की आयु में हो गया था निधन मुख्यधारा डेस्क प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का शुक्रवार तड़के साढ़े 3 बजे निधन […]
pm 1

यह भी पढ़े