Breaking: देहरादून के सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के निधन के बाद आदेश जारी - Mukhyadhara

Breaking: देहरादून के सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के निधन के बाद आदेश जारी

admin
IMG 20211213 WA0013

देहरादून/मुख्यधारा

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं आठ बार के विधायक रहे देहरादून कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरबंश कपूर के निधन के बाद विधानसभा सहित क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके आकस्मिक निधन पर राज्य सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि 13 दिसंबर २2021 को देहरादून जिले के सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इसके अलावा अंतिम संस्कार पुलिस सम्मान के साथ होगा।

इस संबंध में अपर सचिव सुरेश चन्द्र जोशी ने आदेश जारी किया है।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंट देहरादून के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने हरबंस कपूर के आवास पर जाकर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

IMG 20211213 WA0005

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरबंस कपूर राजनैतिक मूल्यों को आत्मसात करते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा मुखर रहे। लगातार 8 बार विधानसभा का चुनाव जीतना उनकी लोकप्रियता को साबित करता है। मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की है।

यह भी पढें: दु:खद: नहीं रहे भाजपा के सबसे वरिष्ठ विधायक। आठ बार रहे विधायक, शोक की लहर

 

यह भी पढें: बड़ी खबर: CDS जनरल बिपिन रावत हैलीकॉप्टर हादसे वाली घटना पर बाबा रामदेव का बड़ा बयान, देखें Video

 

यह भी पढें: उत्तराखंड : सबसे अपशकुनी रहा चतुर्थ विधानसभा का ये कार्यकाल। इन छह विधायकों का हुआ पांच वर्षों में निधन

Next Post

सीडीएस जनरल बिपिन रावत के पैतृक गांव सैंण में 'उत्तराखंड सैन्य धाम' व सैनिक स्कूल खोलने की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व सीएम धामी से द्वारीखाल प्रमुख राणा ने की मांग

द्वारीखाल/मुख्यधारा हाल ही में तमिलनाडु के कुन्नूर में हैलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले उत्तराखंड के वीर जांबाज सीडीएस जनरल बिपिन रावत के द्वारीखाल ब्लॉक स्थित पैतृक गांव सैंण में उत्तराखण्ड सैन्य धाम स्थापित करने की मांग को लेकर द्वारीखाल […]
1639388406498

यह भी पढ़े