Breaking: एडवोकेट राकेश रावत बने कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसचिव

admin
1642072153502

राजेंद्र सिंह बिष्ट/मुख्यधारा

एडवोकेट राकेश रावत को कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ में प्रदेश सह सचिव बनाया गया है।
प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता घोषित होते ही उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी में अपनी मुख्य कार्यकारिणी के साथ ही विभिन्न प्रकोष्ठ को मजबूत करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में प्रदेश विधि प्रकोष्ठ में राकेश रावत को सह सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

बताते चलें कि राकेश रावत छात्र जीवन से ही एनएसयूआई में प्रदेश महामंत्री जैसे विभिन्न पदों पर रहते हुए छात्र हितों की पैरवी करते रहे हैं। तत्पश्चात युवा कांग्रेस में भी प्रदेश सचिव के पद पर रहकर उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

राकेश रावत द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड देवेंद्र यादव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एडवोकेट उमेश जोशी और प्रदेश व केंद्रीय राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया है।

राकेश रावत ने विश्वास दिलाते हुए कहा है कि उन्हें जिस भरोसे के साथ इस महत्वपूर्ण पद का दायित्व देकर उन्हें सम्मानित किया गया है, वे अपनी जिम्मेदारियों पर सदैव खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

1642072222037

यह भी पढें: सियासत : हरक सिंह का हौव्वा!

 

यह भी पढें: सियासत: किशोर को ‘किशोर’ ठहराने के फेर में कहीं टिहरी में उपाध्याय के साथ न खिल जाए ‘कमल’! 

 

यह भी पढें: …तो भाजपा के एक दर्जन विधायकों के कटेंगे टिकट! रिपोर्ट कार्ड में फिसड्डी विधायकों के मन में धुकधुकी

 

यह भी पढें: बड़ी खबर: कालागढ़ व लैंसडौन वन प्रभाग में कैंपा कार्यों में हुई गड़बड़ी पर शासन ने बैठाई जांच, अधिकारियों का जवाब तलब

Next Post

विधानसभा चुनाव: पौड़ी के पांच सीएम व यमकेश्वर के चार भाजपा विधायक भी नहीं बना पाए सिंगटाली पुल। भुगतना पड़ेगा खामियाजा!

पौड़ी जिले के पांच मुख्यमंत्री व यमकेश्वर के चार भाजपा विधायक भी नहीं बना पाए सिंगटाली पुल मामचन्द शाह टिहरी से पौड़ी जनपद को जोडऩे वाला सिंगटाली मोटर पुल की वर्ष 2006 से 2021 खत्म होने के बाद शिलान्यास तक […]
FB IMG 1642073446230

यह भी पढ़े