केन्द्रीय शहरी एवं पेट्रोलियम मंत्री करेंगे 21 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण - Mukhyadhara

केन्द्रीय शहरी एवं पेट्रोलियम मंत्री करेंगे 21 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण

admin
a 5

केन्द्रीय शहरी एवं पेट्रोलियम मंत्री करेंगे 21 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण

  • प्रथम महापौर ने की केन्द्रीय मंत्री से शिष्टाचार भेंट, दिया आमंत्रण
  • छठ पूजा के प्रस्तावित घाट का भी केन्द्रीय मंत्री करायेंगे कायाकल्प

ऋषिकेश/मुख्यधारा

केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी तीर्थ नगरी के विकास के लिए दी गई 21 करोड़ की योजनाओं के पूर्णता धरातल पर उतरने पर उनके लोकार्पण के लिए योग नगरी पहुंचेंगे। ये सहमति उन्होंने दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट के लिए पहुंची नगर निगम की प्रथम महापौर अनिता ममगाई से मुलाकात के दौरान व्यक्त की।

यह भी पढें : Mahendra Rana joins BJP: आखिरकार द्वारीखाल प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने थामा भाजपा का दामन

योग नगरी ऋषिकेश की प्रथम महापौर अनिता ममगाई केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के दिल्ली स्थित उनके कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट के लिए पहुंची और उत्तराखंड की देवभूमि ऋषिकेश की जनता की और से विभिन्न योजनाओं के लिए उनके द्वारा निर्गत की गई 21 करोड़ रूपये की धनराशि के लिए उनका आभार जताया।

यह भी पढें : गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र की एक प्रसिद्ध स्वीट डिश अरसा (Arsa)

महापौर ने उन्हें वीरभद्र मंदिर स्थित प्रस्तावित छठ् पूजा घाट के बाबत जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष छठ् महोत्सव के दौरान वहाँ हजारों श्रद्वालुओं की भीड़ उमड़ती है। इस घाट का बनना बेहद आवश्यक है। ऐसा होने पर यहां तीर्थाटन को भी बढ़ावा मिलेगा और हजारों श्रद्वालुओं को सिद्वपीठ वीरभ्रदेश्वर महादेव के दर्शनों का लाभ भी मिल सकेगा। उनकी बात गौर से सुनने के प्रश्चात केन्द्रीय शहरी विकास एवं.पेट्रोलियम मंत्री ने तुरंत अधिकारियों को उत्तराखंड के अधिकारियों के साथ सामंजस्य कायम कर उक्त योजना को विशेष प्राथमिकता के साथ जल्द से जल्द मूर्त रूप देने के लिए निर्देशित किया। जिस पर प्रथम महापौर द्वारा उनका विशेष रूप से आभार व्यक्त किया गया।

यह भी पढें : श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय (Ajendra Ajay) ने संतों का आशीर्वाद लिया

Next Post

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय किसान दिवस (National Farmers Day) की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय किसान दिवस (National Farmers Day) की शुभकामनाएं देहरादून / मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर पर किसान नेता एवं पूर्व […]
puskar 6

यह भी पढ़े