बड़ी खबर : उत्तराखंड में Corona पॉजिटिव ने किया 7000 का आंकड़ा पार - Mukhyadhara

बड़ी खबर : उत्तराखंड में Corona पॉजिटिव ने किया 7000 का आंकड़ा पार

admin 2
corona

देहरादून। उत्तराखंड में आज 199 नए कोरोना पॉजिटिव मामले पाए गए हैं। पिछले 24 घंटे में 4 और पॉजिटिव लोगों की मौत हुई है। इस प्रकार कुल कोरोना पॉजिटिव एक्टिव मामलों की संख्या 2955 पहुंच गई है। हालांकि कोरोना के शुभारंभ से लेकर अब तक प्रदेश में 7065 लोग पॉजिटिव हुए हैं। जिनमें से 3996 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।

आज शाम को जारी है बुलेटिन के अनुसार आज 7524 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 199 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

जानिए किस जिले में आए कितने मरीज

  • हरिद्वार जिले से आज 47 पॉजिटिव मामले पाए गए हैं।
  • अल्मोड़ा से एक व्यक्ति पॉजिटिव आया है।
  • चमोली से 6 लोग पॉजिटिव पाए गए।
  • चंपावत से 17 लोग पॉजिटिव मिले।
  • नैनीताल से 26 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
  • पौड़ी से 4 लोगों में कोरोना पाया गया है।
  • पिथौरागढ़ से 9 लोग पाॅजीटिव पाए गए।
  • रुद्रप्रयाग से तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
  • उधम सिंह नगर से 3 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
  • उत्तरकाशी से 7 लोग पॉजिटिव पाए गए।
  • देहरादून से सर्वाधिक 74 पॉजिटिव मामले पाए गए हैं।

प्रदेश में कुल 146230 लोगों की सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आज भी 7524 और लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई, जबकि आज 5285 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए।

प्रदेश में अब तक 76 पॉजिटिव लोगों की विभिन्न बीमारियों से मौत हो चुकी है, जबकि 38 संक्रमित राज्य से बाहर माइग्रेट कर चुके हैं।

आज विभिन्न अस्पतालों से 185 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए। इसके अलावा अभी भी 7078 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है। प्रदेश में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर अब 56.56% पर आ गई है।

20200730 205146

20200730 205206

ब्रेकिंग : आईएएस पीसीएस के तबादले। इन जिलों के बदले डीएम

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर देहरादून : उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव बने ओमप्रकाश

Next Post

दुःखद हादसा : पुरोला-नौगांव मोटर मार्ग पर वाहन खाई में गिरा। दो की मौत, तीन जख्मी

नीरज उत्तराखंडी/पुरोला पुरोला नौगांव मोटर मार्ग पर हुडोली के समीप एक वाहन दुर्घटना में दो युवक की मौके पर मौत व तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को आपातकालीन सेवा से सीएचसी पुरोला लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद […]
PicsArt 07 30 09.53.20

यह भी पढ़े