Corona अपडेट उत्तराखंड : आज 313 नए मरीज। 13840 रिपोर्ट पैंडिंग - Mukhyadhara

Corona अपडेट उत्तराखंड : आज 313 नए मरीज। 13840 रिपोर्ट पैंडिंग

admin
20200807 202610

देहरादून। प्रदेश में आज 313 नई कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं इसके अलावा 24 घंटों के अंतराल में 4 और मरीजों की मौत हुई है। इस प्रकार अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3924 पहुंच गई है।

आज शाम को जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 6882 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 313 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

आज इन जिलों से आए इतने मरीज

  • हरिद्वार जिले से आज 122 मामले आए हैं।
  • देहरादून से 73 मरीज सामने आए हैं।
  • नैनीताल जिले से 54 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
  • टिहरी गढ़वाल से आज 23 मरीज पाए गए हैं।
  • उधम सिंह नगर से 24 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
  • बागेश्वर से 2 लोग पॉजिटिव पाए गए।
  • चमोली जिले से एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई।
  • चंपावत जिले से 5 लोगों में कोरोना पाया गया।
  • पौड़ी गढ़वाल से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
  • पिथौरागढ़ से 2 लोग पॉजिटिव पाए गए।
  • उत्तरकाशी जिले से 6 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

अब तक प्रदेश में कुल 221085 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आज जांच के लिए 7186  सैंपल भेजे गए आज विभिन्न अस्पतालों से 488 मरीज डिस्चार्ज किए गए। अभी भी 13840 रिपोर्ट आनी शेष है।

इस प्रकार प्रदेश में अब कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 11615 पहुंच गया है, जिनमें से 7502 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 64.59% है।

20200814 200354

यह भी पढ़ें : आजादी के जश्न की पूर्व संंध्या पर सीमांत क्षेत्र में एक बड़ी दुखद घटना। समय पर उपचार न मिलने पर बालिका की मौत

Next Post

आजादी के जश्न की पूर्व संंध्या पर सीमांत क्षेत्र में दु:खद घटना। समय पर उपचार न मिलने पर बालिका की मौत

नीरज उत्तराखंडी/पुरोला(उत्तरकाशी) जनपद उत्तरकाशी के विकास खण्ड पुरोला के सीमांत क्षेत्र सरबडियार के लेवटाडी गाँव की 20 वर्षीय बालिका कंचन पुत्री उमराल सिंह को वीरवार को अचानक छाती में दर्द हुआ तो ग्रामीणों ने उसे कुर्सी की डंडी बनाकर पैदल […]
FB IMG 1597413457390

यह भी पढ़े