...जब शादी (marriage) में लड़की के पिता ने दूल्हे के सामने रख दीं ये अजीबोगरीब तीन शर्तें, आप भी पढ़कर हो जाएंगे हैरान - Mukhyadhara

…जब शादी (marriage) में लड़की के पिता ने दूल्हे के सामने रख दीं ये अजीबोगरीब तीन शर्तें, आप भी पढ़कर हो जाएंगे हैरान

admin
shadi 1

…जब शादी (marriage) में लड़की के पिता ने दूल्हे के सामने रख दीं ये अजीबोगरीब तीन शर्तें, आप भी पढ़कर हो जाएंगे हैरान

मुख्यधारा डेस्क

एक विवाह समारोह में ऐसा मामला आया है, जो दूल्हे को हैरत में डाल गया। लड़की के पिता ने शादी समारोह में दूल्हे के सामने ऐसी शर्त रख दी कि बारात वापस लौट गई। सोशल मीडिया पर पिता की रखी गई शर्तें चर्चा में बनी हुई हैं।

अब आइए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है।

यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के बरुआसागर क्षेत्र में आने वाले सिनौरा गांव का है। यहां के रहने वाले मानवेंद्र की शादी गुरसराय में रहने वाली एक लड़की से तय हुई थी। शादी को लेकर मानवेंद्र और उनके घर वाले बेहद खुश थे। हर तरफ तैयारियां चल रही थी।

यह भी पढें : Hill Station Kausani: उत्तराखंड का ‘कौसानी’ पर्यटकों से हुआ गुलजार, सुकून और ताजगी का एहसास कराती हैं हरी-भरी वादियां

दोनों पक्ष बरुआसागर में बने एक मैरिज हॉल में पहुंचे। शादी की सभी रस्में निभाई गई। जब विदाई का समय आया तो दुल्हन के मुंह बोले पिता ने तीन शर्ते रख दी। जिसके बाद 7 फेरे लेने के बाद दुल्हन ने ससुराल जाने से मना कर दिया।

लड़के पक्ष की ओर से आए लोग लड़की को मनाने लगे, लेकिन दुल्हन नहीं मानी। इसी दौरान उसके मुंह बोले पिता ने दूल्हे के सामने तीन शर्तें रख दीं।

पहली- दूल्हा और दुल्हन के बीच कभी शारीरिक संबंध नहीं बनेगा।

दूसरी- दुल्हन अपनी छोटी बहन को अपने साथ ससुराल लेकर जाएगी।

तीसरी- दुल्हन का मुंह बोला पिता कभी भी उसके ससुराल जा सकेगा और कोई उससे सवाल नहीं पूछेगा।

इन तीनों शर्तों को दूल्हें ने मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद दुल्हन ने ससुराल जाने से मना कर दिया और अपने मुंह बोले पिता के साथ लौट गई।

यह भी पढें : उत्तराखंड की एक गुमनाम बुग्याल (Bugyal) स्वर्ग से भी ज्यादा खूबसूरत हैं

यह मामला अब थाना पहुंच गया है। दूल्हे ने कहा कि हमारी तरफ से शादी में 10 लाख रुपए खर्च हुए। दुल्हन को करीब 3 लाख रुपए के गहने दिए। उसने पुलिस से गहने वापस करवाने की अपील की।

अब ये शादी पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है और सोशल मीडिया में जबरदस्त वायरल हो रही है।

Next Post

कचरे के ढेर (Garbage piles) बन रहे सुनामी की वजह

कचरे के ढेर (Garbage piles) बन रहे सुनामी की वजह देहरादून/मुख्यधारा वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. पी. शनमुगम ने कहा कि कचरे के ढेर सुनामी बनने की वजह बन रहे हैं। इन्ही की वजह से सुनामी की संख्या बढ़ रही है। डा. […]
dun 1 1

यह भी पढ़े