20 July 2023 Rashiphal: जानिए आज गुरुवार 20 जुलाई को कैसा रहेगा आपका राशिफल - Mukhyadhara

20 July 2023 Rashiphal: जानिए आज गुरुवार 20 जुलाई को कैसा रहेगा आपका राशिफल

admin
rashi 1

20 July 2023 Rashiphal: जानिए आज गुरुवार 20 जुलाई को कैसा रहेगा आपका राशिफल

दिनांक:- 20 जुलाई 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

  • दिन:- गुरुवार
  • युगाब्दः- 5125
  • विक्रम संवत- 2080
  • शक संवत -1945
  • अयन – दक्षिणायण (याम्यायण)
  • गोल – सौम्यायण (उत्तर गोल)
  • ऋतु – वर्षा
  • काल (राहु)- पश्चिम दिशा
  • मास – अधिक श्रावण
  • पक्ष – शुक्ल पक्ष
  • तिथि- तृतीया
  • नक्षत्र – आश्लेषा
  • योग – सिद्धि
  • करण- तैतिल
  • दिशा शूल- दक्षिण दिशा में
  • 🌞सूर्योदय:- 5:20
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— पुनर्वसु नक्षत्र में
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • सुभद्रा का अपहरण अर्जुन ने किया था ।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 01:46 से 3:27 बजे तक।

🌺🌼 आज का सुविचार🌼🌺

सही मित्र साथी नहीं सारथी भी होते हैं।

20 जुलाई का राशिफल

मेष

आज का दिन आपका भागदौड़ भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। साथ ही परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा। जिस कारण मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा जोखिम आज ना उठाएं। परिवार में अपनों से मतभेद हो सकता है।

वृषभ

आज का दिन आपके व्यर्थ के कामों में निकल सकता है। आपके सोचे हुए कार्य में अवरोध उत्पन्न होगा। काम ना होने से मन अशांत रहेगा। मौसम के हिसाब स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज आप गिरावट महसूस करेंगे। परिवार में अपनों से वाद-विवाद से दूर रहें। वाहन आदि को चलाने में सावधानी बरतें।

मिथुन

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आप किसी कार्य विशेष के लिए यात्रा आदि पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आज आप परिवार में मांगलिक कार्यों का योग बनेगा। सभी से संबंध मधुर होंगे।

कर्क

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप जिस कार्य के लिए बहुत दिन से प्रयासरत हैं। किसी व्यक्ति विशेष के माध्यम से आज आपका वह कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पत्नी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। मित्रों व रिश्तेदारों से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। कोई नया मकान आप खरीद सकते हैं। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।

सिंह

आज आप वाहन आदि को चलाने में सावधानी बरतें नहीं तो दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। परिवार में माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में आज सहयोगी आपको धोखा दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके हित में नहीं रहेगा। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर वाद-विवाद हो सकता है।

कन्या

आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ में आपको उलझना पड़ेगा। मौसम के हिसाब से परिवार में किसी का स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ सकता है, जिस कारण परेशानी उत्पन्न होगी। नौकरी वर्ग वालों को अपने अधिकारी से मतभेद होंगे। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में किसी अपने को आज आप खो सकते हैं।

तुला

आज के दिन आप व्यापार में बड़ा निवेश कर सकते हैं। परंतु अपने सहयोगियों से सावधान रहें नहीं तो बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में किसी अपने के व्यवहार से आप दुखी हो सकते हैं। पत्नी से कुछ बातों को लेकर अनबन हो सकती है। वाहन आदि संभलकर चलाएं।

वृश्चिक

आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। आज व्यापार या शेयर मार्केट में आप बड़ा निवेश कर सकते हैं। वाद-विवाद से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें।

धनु

आज का दिन आपका काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आप किसी प्रशासनिक षड्यंत्र में फंस सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। व्यापार-व्यवसाय में या नौकरी में आपके सहयोगी से आपकी अनबन हो सकती है। वाहन आदि का प्रयोग संभालकर करें। आज किसी को उधार ना दें। साथ ही कोई बड़ा लेनदेन आज सोच-विचार कर करें। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा।

मकर

आज आपका स्वास्थ्य व परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन आदि से चोट लगने का योग है। यात्रा आदि में संभलकर चलें। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन करना आज आपके हित में नहीं होगा। कोई बड़ा लेनदेन विश्वसनीय लोगों के सामने करें। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। परिवार में कोई दुखद सूचना मिल सकती है।

कुंभ

आज आप कुछ बातों को लेकर व्यर्थ चिंतित और परेशान रह सकते हैं। संतान को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। पत्नी पुत्र आदि से मतभेद हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मित्र व सहयोगियों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। परिवार में लोगों से संबंध मधुर होंगे।

मीन

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको पदोन्नति मिल सकती है। अधिकारी वर्ग आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और कोई विशेष नया कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं, जिसमें परिवार का सहयोग मिलेगा। पत्नी से मतभेद दूर होंगे और समय अनुकूल रहेगा।

Next Post

पलायन (Migration) क्यों बनती जा रही उत्तराखंड की विकटतम समस्या!

पलायन उत्तराखंड की विकटतम समस्या दीप चन्द्र पंत  यद्यपि पर्वतीय भूभाग की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए इस भूभाग को पृथक राज्य के रूप में गठित कर समस्याओं के निवारण हेतु पृथक राज्य गठन की मांग उठी तथा लोगों […]
पलायन उत्तराखंड

यह भी पढ़े