जानिए आज शुक्रवार 28 जुलाई को कैसा रहेगा आपका दिन (28 July 2023 Rashiphal) - Mukhyadhara

जानिए आज शुक्रवार 28 जुलाई को कैसा रहेगा आपका दिन (28 July 2023 Rashiphal)

admin
Rashiphal

जानिए आज शुक्रवार 28 जुलाई को कैसा रहेगा आपका दिन (28 July 2023 Rashiphal)

दिनांक:- 28 जुलाई 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

  • दिन:- शुक्रवार
    युगाब्दः- 5125
    विक्रम संवत- 2080
    ंंशक संवत -1945
    अयन – दक्षिणायण (याम्यायण)
    गोल – सौम्यायण (उत्तर गोल)
    ऋतु – वर्षा
    काल (राहु)- पश्चिम दिशा
    मास – अधिक श्रावण
    पक्ष – शुक्ल पक्ष
    तिथि- दशमी
    नक्षत्र – अनुराधा
    योग – शुक्ल
    करण- गर
    दिशा शूल- पश्चिम दिशा में
    🌞सूर्योदय:- 5:22
    🌞पाक्षिक सूर्य— पुष्य नक्षत्र में
    🌹आने वाला व्रत:- पुरुषोत्तमी एकादशी व्रत- शनिवार एवं प्रदोष त्रयोदशी व्रत- रविवार ।
    🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
    राजा परीक्षित के माता का नाम उत्तरा था ।
    🌚 राहु काल:- दिन के 10:24 से 12:04 बजे तक ।

🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

खोजें तो शांति भीतर ही है संसार में तो केवल उलझने ही मिलती है।

28 जुलाई का राशिफल

मेष

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। विरोधी वर्ग से सावधान रहें। अपनो का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा कार्य आज आपका पूर्ण हो सकता है।

वृषभ

आज के दिन आप अपने जीवन में कोई विशेष निर्णय ले सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आज नया सत्र आप शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक मदद मिलेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार में लोग आपको मान-सम्मान देंगे। पत्नी से मधुर संबंध होंगे।

मिथुन

आज आपका दिन परेशानियों से भरा रह सकता है। आपका पुराना कोई विवाद फिर से सामने आ सकता है, जिस कारण आपको परेशानी उठाना पड़ सकता है। आज कार्यक्षेत्र में आर्थिक स्थिति में आप गिरावट महसूस करेंगे। नया कार्य शुरू न करें। शेयर मार्केट का काम यदि कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं है। कोई बड़ा जोखिम ना उठाएं। परिवार में मतभेद की स्थिति बनेगी। लेकिन आपका सम्मान बरकरार रहेगा।

कर्क

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप आपने को स्वस्थ महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई विशेष व्यक्ति के मिलने से लाभ होगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। वाद-विवाद से आज आप दूर रहें नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

सिंह

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी कार्य विशेष के लिए यदि आप सोच रहे हैं तो उसको पूरा करने में आपको सफलता मिलेगी। न्यायालय पक्ष में यदि कोई विवाद चल रहा है तो आज उसमें आपको सफलता मिलती दिखाई देगी। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ मिलेगा। कुछ नए पार्टनर के साथ आज आप समझौता कर सकते हैं। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा।

कन्या

आज का दिन भागदौड़ से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आज परिवर्तन हो सकता है, जिसके चलते बाहर भी जाना पड़ सकता है। यात्रा आदि में सावधानी बरतें। वाहन आदि का उपयोग संभालकर करें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी व्यक्ति विशेष से झगड़ा हो सकता है। व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है।

तुला

आज के दिन आप प्रशासनिक कार्य में उलझ सकते हैं। कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लैकर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में हानि हो सकती है। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें।

वृश्चिक

आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। काम की अधिकता के कारण मानसिक तनाव व शारीरिक थकावट महसूस होगी। किसी काम के चलते आपको लम्बी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी अपने के कारण आज आप विवाद से फंस सकते हैं। परिवार में मतभेद उत्पन्न हो सकता है।

धनु

आज का दिन बहुत भागदौड़ से भरा रहेगा। किसी कार्य विशेष को लेकर लंबी यात्रा आदि पर जाना पड़ सकता है। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें नहीं तो चोट लग सकती है। वाद-विवाद से दूर रहें और व्यापार आदि में आज बड़ा जोखिम ना उठाएं। कोई बड़ा लेन-देन न करें व बड़ी राशि उधार के रूप में किसी को ना दें। परिवार के लोगों से संबंध मधुर रखें और वाणी पर संयम रखें।

मकर

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। परंतु विरोधी वर्ग से सतर्क रहें। बड़ा लेन-देन आप आज न करें। किसी काम के लिए आज आपको बाहर जाना पड़ सकता है। यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

कुंभ

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस हो सकती है। मौसम के चलते अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें। आज आप व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम ना उठाएं। किसी लड़की को बड़ी धनराशि उधार के रूप में ना दें। शेयर मार्केट आदि में बड़ा निवेश ना करें। वाहन आदि का उपयोग संभालकर करें। परिवारों में मतभेद दूर होंगे।

मीन

आज आप वाहन आदि का प्रयोग संभाल कर करें नहीं तो दुर्घटना घट सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आज आप परेशान रह सकते हैं। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में शत्रुओं के कारण आपको हानि उठानी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। कार्य क्षेत्र में आज परिवर्तन करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। इन्हीं बातों को लेकर थोड़ा-बहुत मतभेद हो सकता है।

Next Post

अच्छी खबर: वीआईपी-वीवीआईपी श्रद्धालुओं के चढ़ावे से BKTC की हुई 91,63,800 की आय

अच्छी खबर: श्री बदरी-केदारनाथ धाम में अब तक 30,546 वीआईपी-वीवीआईपी श्रद्धालुओं ने किया दर्शन, बीकेटीसी (BKTC) की हुई 91 लाख 63 हजार 800 की आय देहरादून/मुख्यधारा श्री बदरीनाथ व श्री केदारनाथ धाम में इस वर्ष अब तक 30,546 वीआईपी और […]
IMG 20230728 WA0004

यह भी पढ़े