3 May 2023 Rashiphal: जानिए बुधवार 3 मई को आपकी राशि में क्या हैं शुभ संकेत - Mukhyadhara

3 May 2023 Rashiphal: जानिए बुधवार 3 मई को आपकी राशि में क्या हैं शुभ संकेत

admin
Rashiphal 2

3 May 2023 Rashiphal: जानिए बुधवार 3 मई को आपकी राशि में क्या हैं शुभ संकेत

दिनांक:- 03 मई 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

  • दिन:-बुधवार
  • युगाब्दः- 5125
  • विक्रम संवत- 2080
  • शक संवत -1945
  • अयन – सौम्यायण (उत्तरायण)
  • गोल – सौम्यायण (उत्तर गोल)
  • ऋतु – ग्रीष्म
  • काल (राहु)- दक्षिण दिशा
  • मास – वैशाख
  • पक्ष – शुक्ल पक्ष
  • तिथि- त्रयोदशी
  • नक्षत्र – हस्त
  • योग – हर्शण
  • करण- कौलव
  • दिशा शूल- उत्तर दिशा में
  • 🌞सूर्योदय:- 5:39
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— भरणी नक्षत्र में
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • जनक की पुत्री होने के कारण सीता जी को जानकी कहा जाता है।
  • 🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) प्रातः के 7:08 से 8:46 एवं 1:39 से 3:16 बजे तक।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 12:00 से 3:30 तक

🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

मनुष्य को मुसीबत से एकमात्र धैर्य ही उसको बाहर निकाल सकता है।

यह भी पढें : ब्रेकिंग: उत्तराखंड के मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल (Premchand Agarwal) पर हुआ जानलेवा हमला, आत्मरक्षा में मंत्री ने भी मारे तमाचे, मंत्री बोले FIR कराएंगे

3 मई का राशिफल

मेष राशि:

आज मेहरबान हो रहा है। आज रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे जातकों को नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में शत्रु प्रबल होंगे और उनकी वजह से कुछ समस्या बढ़ सकती हैं। व्यापारी वर्ग के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। अगर आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन ठीक नहीं है। व्यापार में विस्तार के लिए आज परिवार से चर्चा अवश्य करें। सबकी उम्मीदों पर खरा उतरने की आपकी विशेषता आज आपको प्रसिद्ध दिलाएगी। शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ बातचीत में बिताएंगे। आज आप अपनी संतान के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं।

वृषभ राशि:

आज का दिन राजनीति से जुड़े लोगों के लिए उत्तम रहेगा। जनता का आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा, प्रभाव में वृद्धि होगी। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है, लेकिन आपको अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आज आप सारे काम जल्दी निपटा कर शाम को कुछ समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति भी मिलेगी। पिता का पूरा सहयोग मिलेगा और परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी बनेगी। आज आप अपने व्यवसाय में सफलता की ओर बढ़ेंगे।

मिथुन राशि:

जो लोग रोजगार की तलाश में हैं उनको आज इस दिशा योजना बनाकर काम करना होगा, जिसका फायदा भविष्य में मिलेगा। आप अपनी बुद्धि कार्यकुशलता से कार्यक्षेत्र में प्रगति करेंगे और लाभ पाएंगे। व्यावसायिक समस्याओं को सुलझाने में आपको अपने से वरिष्ठजनों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। आज आपको चल और अचल संपत्तियों से लाभ के योग बन रहे हैं। भाई बहनों से महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा होगी। कार्यक्षेत्र में आज हर कोई आपकी मदद के लिए आगे आएगा। यदि आप लंबे समय से किसी चीज की कामना कर रहे हैं तो आज आपका मन प्रसन्न होगा।

कर्क राशि:

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। राशि स्वामी चंद्रमा राशि से तीसरे घर में संचार करेंगे। आज कारोबार में कोई डील फाइनल होने से आप आनंदित होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान के विवाह की बात चल रही है तो आज इनके विवाह की बात आगे बढ़ेगी और परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। सामाजिक कार्यों में आज आपकी रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में आज वृद्धि होगी और उनका प्रदर्शन बेहतर होगा। आज आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। आज आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ा हुआ नजर आएगा।

सिंह राशि:

आज आप हर कदम पर सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जाएंगे। दफ्तर में समय पर काम पूरा करने से आप अपने अधिकारियों की आंखों के तारे बन जाएंगे और विरोधियों के षड्यंत्र विफल हो जाएंगे। शाम का समय परिवार के साथ बिताएंगे और जीवनसाथी के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। स्वजनों के साथ यदि कोई कड़वाहट चल रही थी तो वह आज समाप्त हो जाएगी। आज आप सांसारिक सुख-सुविधाओं के साधनों पर भी ख़र्च कर सकते हैं, लेकिन आपको अपनी आमदनी और ख़र्च में संतुलन बनाकर चलना होगा, नहीं तो आपको पछताना पड़ेगा।

कन्या राशि:

आज बहुत अनुकूल नहीं चल रहे हैं। मानसिक रूप से यह आज काफी उलझन महसूस करेंगे। किसी बात को लेकर चिंता और तनाव बना रह सकता है। सेहत के मामले में भी आज कन्या राशि के जातकों को अपना ध्यान रखना होगा। आर्थिक मामलों में आज आपको कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। अचानक खर्च की स्थिति बनने से भी आप परेशान होंगे। लेकिन परिवार की ओर से आज आपको सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। खान-पान आज संयमित रखें।

तुला राशि:

आज सामान्‍य रहेगा। परिवार के साथ संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा करेंगे और प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रु आज सक्रिय रहेंगे और आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करने के बाद आय कम और व्यय अधिक होगा, लेकिन आज आपको पैसों की बर्बादी से बचना होगा और अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बनाकर चलना होगा। व्यस्तता के कारण आपके जीवनसाथी घर के कामों में मदद न कर पाने को लेकर आपसे नाराजगी व्यक्त कर सकते हैं, लेकिन आप उनकी बात को नहीं समझ पाएंगे।

वृश्चिक राशि:

आज थोड़ा व्‍यस्‍तता में बीतेगा। शिक्षकों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और भविष्य के मामलों पर भी चर्चा होगी। नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी दूसरी जगह से ऑफर मिल सकता है। यदि आप कार्य की सिद्धि के लिए दूसरों तक अपनी बात पहुंचाने में सफल होंगे तो आपको सरकारी नीतियों का पूरा लाभ मिलेगा। आज आपके पक्ष में कोई फैसला आ सकता है। आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन जीवनसाथी उसमें आपके साथ खड़ा नजर आएगा।

धनु राशि:

आज हर काम सावधानी से करना चाहिए। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना है तो सोच समझकर लें, अन्यथा भविष्य में यह आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आज आपको अपने भाई के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी। आपके पिता के साथ आज वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, लेकिन यदि आप उनकी सलाह मानकर आगे बढ़ते हैं, तो भविष्य में इसका लाभ आपको मिलेगा। संतान को अच्छा कार्य करते देख प्रसन्नता होगी। आज आप अपने कारोबार के लिए कुछ नया करने के बारे में सोच सकते हैं। शाम को आप अपने जीवनसाथी को कहीं पर घुमाने ले जा सकते हैं।

मकर राशि:

आज साथ दे रहा है और रोजगार से जुड़े जातकों को पिछले कुछ दिनों से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। किसी बड़े अधिकारी के सहयोग से जमीन से जुड़ा मामला सुलझ सकता है। व्यस्तता के बीच आज आप अपने वैवाहिक जीवन के लिए समय निकाल पाएंगे। ससुराल पक्ष से आपके संबंध सुधरेंगे, लेकिन लेन-देन से बचें। धार्मिक स्थलों की यात्रा का प्रसंग प्रबल हो सकता है। अगर आप पार्टनरशिप में कोई काम करने की सोच रहे हैं तो उसमें रुकावट आ सकती हैं। लव लाइफ में अपने जीवनसाथी का परिचय परिजनों से करा सकते हैं।

कुंभ राशि:

आज काफी बिजी रहेंगे और नौकरीपेशा जातकों पर आज काम का बोझ अधिक हो सकता है, लेकिन उन्हें कड़ी मेहनत करनी होगी और अपने काम में महारथ हासिल करनी होगी। आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा और वाणी में सौम्यता बनाए रखनी होगी। आज आप अपने काम की योजना पहले ही बना लेंगे लेकिन फिर भी अचानक से कुछ बदलाव करने पड़ेंगे। आज भाई बहनों से मतभेद हो सकते हैं। यदि आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो किसी परिचित की मदद मिलने की संभावना है। लव लाइफ खुशनुमा रहेगी। ससुराल पक्ष से सम्मान मिलेगा।

मीन राशि:

मीन राशि वालों का भाग्य आज साथ देगा। छात्रों को उनके भविष्य के लिए नई संभावनाएं मिलेंगी। यदि कोई रोग आपको परेशान कर रहा है तो आज उसमें सुधार होगा। संतान के विवाह में आ रही समस्या आज समाप्त होगी। आज आपकी सामाजिक ख्याति बढ़ेगी। पारिवारिक माहौल में आज कुछ तनाव हो सकता है। व्यापार में अधिक पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। शाम के समय आप अपने माता-पिता को भगवान के दर्शन कराने किसी मंदिर ले जा सकते हैं। मित्रों के सहयोग से दिन भर आपके कार्य मन मुताबिक पूरे होते रहेंगे। जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी।

Next Post

गर्मी में मौसम कूल-कूल (Weather cool in summer) : मई में होने लगा सर्दी का एहसास, 10 साल में सबसे ज्यादा ठंडा दिन

Weather cool in summer: मौसम का कूल-कूल : मई में होने लगा सर्दी का एहसास, यह महीना भीषण चिलचिलाती गर्मी के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार उत्तर भारत सुहाने मौसम का ले रहा आनंद मुख्यधारा डेस्क  देश में […]
IMG 20230503 WA0006

यह भी पढ़े