फोर्ब्स की रैंकिंग : दुनिया के टॉप 10 शक्तिशाली देशों की लिस्ट से भारत बाहर, इजरायल ने लगाई छलांग
मुख्यधारा डेस्क
भारत दुनिया के टॉप 10 सबसे ताकतवर देश की लिस्ट से बाहर हो गया है। यह आंकड़े फोर्ब्स ने जारी किए । फोर्ब्स ने दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्ट जारी कर दी है, इस लिस्ट से भारत बाहर हो गया है।
फोर्ब्स के 2025 की इस नई लिस्ट में टॉप 10 में पहले नंबर पर अमेरिका का नाम है तो वहीं दूसरे नंबर पर चीन है। टॉप 10 में दसवें नंबर पर इजरायल ने कब्जा जमा लिया है। फोर्ब्स की इस लिस्ट से भारत को टॉप 10 से बाहर रखने पर कई गंभीर सवाल भी खड़े हो रहे हैं। अमेरिका, चीन और रूस जैसे देशों ने अपनी मजबूत स्थिति बरकरार रखी है।
फोर्ब्स ने कहा है कि वह रैंकिंग जारी करते समय कई तरह के पैरामीटर पर जांचता है परखता है और फिर लिस्ट जारी की जाती है। भारत को इस सूची में जगह नहीं मिलने से कई विशेषज्ञों और आम जनता में नाराजगी देखने को मिल रही है। भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में पांचवें स्थान पर है और हाल के वर्षों में इसमें तेजी से विकास हुआ है। भारतीय सेना विश्व की चौथी सबसे बड़ी सेना है और कई अत्याधुनिक हथियारों व मिसाइल क्षमताओं से लैस है।
भारत की वैश्विक राजनीति में मजबूत पकड़ है। फोर्ब्स ने बताया कि पावर सब-रैंकिंग पांच खास विशेषताओं से ‘इक्वली वेटेज एवरेज ऑफ स्कोर’ पर आधारि होता है जो किसी देश की शक्ति को दर्शाती हैं। इसके लिए फोर्ब्स लिस्ट में जिन देशों को शामिल करता है, उसे इन प्वाइंट्स पर परखता है, जो हैं-एक नेता, आर्थिक प्रभाव, राजनीतिक प्रभाव, मजबूत अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन, और एक मजबूत सेना।
फरवरी, 2025 तक भारत सबसे शक्तिशाली देशों की सूची में 12वें स्थान पर है तो वहीं पाकिस्तान टॉप 20 में भी कहीं नहीं दिखाई दे रहा है। फोर्ब्स के एक-एक पैरामीटर को देखें तो भारत हर एक में शीर्ष के देशों में शामिल है। जैसे- भारत के पास नरेंद्र मोदी जैसा दुनिया का सबसे प्रभावशाली नेता है। भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और दुनिया का सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार भी। भारत का राजनीतिक प्रभाव भी बहुत ज्यादा है। आज रूस-यूक्रेन युद्ध हो या फिर इजरायल-फिलिस्तीन युद्ध, पूरी दुनिया में सिर्फ भारत ही ऐसा देश है, जिस पर दोनों पक्ष आंख मूंदकर यकीन कर सकते हैं।
भारत ब्रिक्स, एससीओ, जी-20 जैसे दुनिया के सबसे शक्तिशाली समूहों में शामिल है। इतना ही नहीं, भारत के पास दुनिया की चौथी सबसे शक्तिशाली सेना भी है।