Image

शिक्षा व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सीएम धामी की अभिनव पहल

admin
puskar singh dhami 1 1

शिक्षा व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सीएम धामी की अभिनव पहल

  • टॉपर्स को मिलेगा विशेष सम्मान, सीएम के निर्देश पर बनेंगे एक दिन के डीएम और एसपी
  • प्रदेश की प्रमुख नदियों पर होंगे ‘नदी उत्सव’
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में शिक्षा व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अभिनव पहल करते हुए दो महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं।

देहरादून / मुख्यधारा

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी टॉपर्स को एक दिन के लिए सांकेतिक जिला मजिस्ट्रेट (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) की भूमिका दी जाएगी। इस प्रेरणादायी कार्यक्रम का उद्देश्य मेधावी छात्रों को प्रशासनिक अनुभव देना, उनमें आत्मविश्वास जगाना और उच्च लक्ष्य की ओर प्रेरित करना है। यह योजना जल्द ही जिलों में लागू की जाएगी और इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ‘नदी उत्सव’ आयोजित करने के निर्देश भी दिए हैं। राज्य की प्रमुख नदियों के नाम पर यह उत्सव जनसहभागिता के माध्यम से आयोजित किए जाएंगे। इस आयोजन का उद्देश्य नदियों की सफाई, स्वच्छता, पुनर्जीवन और संरक्षण को जन अभियान का रूप देना है।

यह भी पढ़ें : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : पौड़ी जिले में आरक्षण सूची के अनंतिम प्रकाशन के उपरांत लगी 389 आपत्तियां

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की नदियां केवल जलस्रोत ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और जीवनशैली का हिस्सा हैं। ‘नदी उत्सव’ के माध्यम से आम जन को जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।

धामी सरकार की यह पहल न केवल मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान देने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की ओर भी एक सशक्त प्रयास है।

यह भी पढ़ें : हेलिकॉप्टर हादसे : चार धाम यात्रा मार्गों पर बिना मानकों के दौड़ रहे हेलिकॉप्टर, लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बाद जागी धामी सरकार

Next Post

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सीएम धामी ने भेंट कर राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर की चर्चा

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सीएम धामी ने भेंट कर राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर की चर्चा देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट कर राज्य से […]
s 1 12

यह भी पढ़े