अच्छी खबर : कुल्हाड़ बैंड-किनसुर-भरवाड़ी-कैण्डुल-डलगांव-उमन-किनसुर मोटर मार्ग का शिलान्यास

Mukhyadhara
IMG 20260708 WA0027
  • अच्छी खबर : कुल्हाड़ बैंड-किनसुर-भरवाड़ी-कैण्डुल-डलगांव-उमन-किनसुर मोटर मार्ग का शिलान्यास
  • 123.18 लाख रुपये की लागत से होगी तैयार
  • सतपुली और स्यूंसी झील परियोजनाओं से पर्यटन व रोजगार को मिलेगी नयी गति: सतपाल महाराज
  • 123.18 लाख रुपये की लागत से कुल्हाड मोटर मार्ग का शिलान्यास, क्षेत्रीय विकास योजनाओं की दी गयी जानकारी

पौड़ी गढ़वाल/मुख्यधारा

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तथा चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास कार्यों को नयी गति मिली है। उन्होंने कहा कि सतपुली और स्यूंसी झील परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनेगा, जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

बुधवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान कैबिनेट मंत्री ने 123.18 लाख रुपये की लागत से बनने वाले कुल्हाड बैंड-किनसूर-भरवाड़ी-कैण्डुल-डलगांव-उमन-किनसूर मोटर मार्ग का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं और शिकायतें भी सुनीं तथा सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं की प्रगति से लोगों को अवगत कराया।

IMG 20260708 WA0008 1

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, जमरानी बांध तथा सौंग बांध जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सतपुली में लगभग 56 करोड़ रुपये की लागत से 750 मीटर लंबी झील का निर्माण किया जा रहा है। इस परियोजना से वॉटर स्पोर्ट्स और अन्य पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। साथ ही क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग जैसी साहसिक पर्यटन गतिविधियों का भी विस्तार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बीरोंखाल विकासखंड में 123.41 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित स्यूंसी झील (बैराज) परियोजना पर्यटन विकास के साथ-साथ जल संरक्षण, पेयजल उपलब्धता और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नयी मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के समग्र एवं दीर्घकालिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर एसडीएम रेखा आर्य, अधिशासी अभियंता लोनिवि लैंसडाउन विवेक कुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा कमल किशोर रावत, सुयश रावत, सरवेन्द्र, बृजमोहन, दिगम्बर, सुरेन्द्र सिंह, गबर सिंह, अंकित, अनीता देवी, सुरेश कुमार सहित विभिन्न अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़े