महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना : रेखा आर्या

Mukhyadhara
IMG 20260728 WA0008
  • महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना : रेखा आर्या

सोमेश्वर/अल्मोड़ा, मुख्यधारा

सोमेश्वर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित ‘लखपति दीदी सम्मान समारोह’ में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्वरोजगार अपनाकर आर्थिक आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।

इस अवसर पर रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य कर रही है। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब देश की महिलाएं आर्थिक और सामाजिक रूप से पूरी तरह सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगी।

IMG 20260728 WA0007 IMG 20260728 WA0006

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विभिन्न सरकारी योजनाओं में महिलाओं को परिवार की मुखिया के रूप में प्राथमिकता देकर एक अभिनव पहल की है। इससे महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है और वे आज परिवार के साथ-साथ समाज और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं न केवल अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही हैं।

रेखा आर्या ने सम्मानित सभी महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य बहनों को भी आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देगी और महिला सशक्तिकरण के अभियान को नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम पालीवाल, जिला महामंत्री वंदना आर्या, जिला महामंत्री कविता शाह, जिला उपाध्यक्ष कमला जोशी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कविता राणा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, सोमेश्वर मंडल अध्यक्ष सुंदर सिंह राणा, मंडल महामंत्री कृष्णा भंडारी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शंकर बिष्ट, शारदा, दीपा राज, जमुना सैजारी, नीमा, किरण आर्या, दीपा देवी सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और स्वयं सहायता समूहों की सदस्य उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टौंस नदी पर बने पुल के एप्रोच मार्ग धंसने का लोनिवि मंत्री ने लिया संज्ञान

टौंस नदी पर बने पुल के एप्रोच मार्ग धंसने का लोनिवि मंत्री ने लिया संज्ञान पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित: महाराज मुख्यधारा देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने भारी बारिश के कारण देहरादून-पांवटा साहिब पुराने […]
Screenshot 20260728 184613 Gallery

यह भी पढ़े