Image Image

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखण्ड के नए राज्यपाल, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

Mukhyadhara
FB IMG 1791859789488
  • डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखण्ड के नए राज्यपाल
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखण्ड का राज्यपाल नियुक्त होने पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

देहरादून/मुख्यधारा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डा0 ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया है। वे उत्तराखंड के 9वें राज्यपाल होंगे।

डा0 ढाल सिंह मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता रहे हैं। वह ओबीसी समुदाय से आते हैं। वह चार बार विधायक रहे हैं। इसके अलावा वे बालाघाट सीट से सांसद भी रह चुके हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को देवभूमि उत्तराखण्ड का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. ढाल सिंह बिसेन का दीर्घ राजनीतिक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण तथा सार्वजनिक जीवन में उनका उल्लेखनीय योगदान प्रेरणादायी है। मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता के रूप में उन्होंने जनहित और समाजसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. ढाल सिंह बिसेन के अनुभव एवं मार्गदर्शन से उत्तराखण्ड के विकास को नई दिशा मिलेगी तथा राज्य की विकास यात्रा को और गति प्राप्त होगी।

मुख्यमंत्री ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन के सफल, यशस्वी एवं मंगलमय कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा।

बता दें कि वर्तमान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने 15 सितंबर 2021 को उत्तराखंड के राज्यपाल का पदभार संभाला था। उन्होंने 15 सितंबर 2026 को उत्तराखंड में अपने 5 साल का कार्यकाल पूरा कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने 'सखी वन स्टॉप सेंटर' का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं व केस निस्तारण की ली विस्तृत जानकारी

महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’ का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं व केस निस्तारण की ली विस्तृत जानकारी पीड़ित महिलाओं को मिले संवेदनशील वातावरण और त्वरित न्याय: वन स्टॉप सेंटर निरीक्षण पर बोलीं महिला आयोग अध्यक्ष […]
IMG 20261013 WA0014

यह भी पढ़े