बड़ी खबर : आज 174 कोरोना मामलों में 10 आर्मी व 8 स्वास्थ्य कर्मी भी पाॅजीटिव। 8197 लोगों को रिपोर्ट का इंतजार - Mukhyadhara

बड़ी खबर : आज 174 कोरोना मामलों में 10 आर्मी व 8 स्वास्थ्य कर्मी भी पाॅजीटिव। 8197 लोगों को रिपोर्ट का इंतजार

admin 1
images 4

देहरादून। आज उत्तराखंड में एक बार फिर से 174 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिनमें 10 सेना के जवान और 8 स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं।

इस प्रकार अब प्रदेश में वर्तमान में एक बार फिर से 1108 एक्टिव मामले हो गए हैं। हालांकि प्रदेश में अब कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4276 पहुंच चुका है, जिनमें से 72% की दर से 3081 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। इसके अलावा अब तक प्रदेश में 52 संक्रमित मरीजों की विभिन्न बीमारियों के कारण मौत हो चुकी है, जबकि 35 मरीज अन्य राज्यों की ओर माइग्रेट कर चुके हैं।

आज इन जिलों से पाए गए  नए मामले

  • आज सर्वाधिक 50 कोरोना पॉजिटिव मामले देहरादून जनपद से आए हैं। जिनमें तीन दिल्ली से, एक केरल से, एक सहारनपुर से, दो पश्चिम बंगाल से, एक लुधियाना से, एक गोवा से लौटा है, जबकि 25 लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री दर्ज नहीं है। इसके अलावा जनपद से 1 स्वास्थ्य कर्मी भी पॉजिटिव पाया गया है। यही नहीं 10 सेना के जवानों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह जवान किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के कारण पॉजिटिव हुए।
  • उधमसिंहनगर जिले से आज 45 मामले पाए गए हैं। इनमें 27 लोगों की टेबल हिस्ट्री दर्ज नहीं है, जबकि 12 लोग संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए थे। इसके अलावा जिले से 6 स्वास्थ्य कर्मी भी पॉजिटिव पाए गए हैं।
  • नैनीताल जिले से आज 36 संक्रमित सामने आए हैं। यहां से भी 29 लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री दर्ज नहीं है। दो पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए थे, जबकि एक व्यक्ति गाजियाबाद से लौटा है। इसके अलावा दो लोगों का क्लीनिक में इलाज चल रहा था और दो लोग जांच के दौरान पॉजिटिव पाए गए।
  • अल्मोड़ा जिले से आज 7 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। यहां तो लोग दिल्ली से एक आगरा से लौटा है, तीन लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री दर्ज नहीं है और यहां एक स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित हो गया है।
  • पिथौरागढ़ जिले से 18 लोग पॉजिटिव पाए गए। यहां एक दिल्ली से लौटा है, एक पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आया था, जबकि एक व्यक्ति की ट्रैवल हिस्ट्री दर्ज नहीं है।
  •  टिहरी से आज तीन लोगों की में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जहां एक गाजियाबाद से एक मुंबई से लौटा है जबकि एक का यात्रा विवरण ज्ञात नहीं है।
  • उत्तरकाशी जिले से भी तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। यहां एक व्यक्ति पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आया था, एक की ट्रेवल हिस्ट्री दर्ज नहीं है, जबकि एक व्यक्ति छत्तीसगढ़ से लौटा था।

अब तक प्रदेश में कुल 10 16 13 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है आज भी 3062 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि आज 2653 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। अभी भी 8197 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है।

20200718 194118

20200718 194200

यह भी पढें : वीडियो : कम सक्रिय भाजपा विधायकों का 2022 में कटेगा पत्ता!

Next Post

एसडीएम-स्टेनो विवाद : स्टेनों के पक्ष में उतरे कई संगठन, एसडीएम पर शोषण का आरोप

अंबेडकर जन जागृति मंच, भाजपा व कांग्रेस से जुड़े लोगों ने डीएम को भेजा ज्ञापन स्टेनो पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग कर आंदोलन की चेतावनी नीरज उत्तराखंडी/पुरोला एसडीएम का आदेश फाड़ने को लेकर आशुलिपिक व एसडीएम के बीच […]
purola sdm n steno vivad

यह भी पढ़े