Ram Mandir : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) के बाद अयोध्या में दर्शन करने के लिए उमड़ी भीड़, आम श्रद्धालुओं के लिए राम मंदिर के खोले गए द्वार - Mukhyadhara

Ram Mandir : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) के बाद अयोध्या में दर्शन करने के लिए उमड़ी भीड़, आम श्रद्धालुओं के लिए राम मंदिर के खोले गए द्वार

admin
r 5

Ram Mandir : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) के बाद अयोध्या में दर्शन करने के लिए उमड़ी भीड़, आम श्रद्धालुओं के लिए राम मंदिर के खोले गए द्वार

मुख्यधारा डेस्क

देश और दुनिया में उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम का नवनिर्मित मंदिर सुर्खियों में बना हुआ है। सोशल मीडिया पर भी राम मंदिर कई दिनों से ट्रेडिंग में है।

r 1 27

एक दिन पहले सोमवार 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में मंगलवार आज से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। सभी भक्तों के लिए नव्य राम मंदिर के द्वार खुल गए हैं। आज सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं। रात 3 बजे से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। सड़कें जाम हो गई हैं। दूर-दूर तक सिर्फ लोगों का हुजूम नजर आ रहा है। रामलला के दर्शन के लिए कई राज्यों से लोग आए हुए हैं। जैसे ही मंदिर के गेट खुले तो लोगों में अंदर जाने के लिए होड़ सी मच गई। लोग धक्कामुक्की करते दिखे।

यह भी पढें : उत्तराखंड के पहाड़ों में सूखे जैसे हालात

शुरुआत में प्रशासन भीड़ के आगे बेबस नजर आया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स ने मोर्चा संभाला। अब दर्शनार्थियों को छोटे-छोटे ग्रुपों में भेजा जा रहा है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्राण प्रतिष्ठा का वीडियो शेयर किया।

पीएम ने लिखा- हमने कल यानी 22 जनवरी को अयोध्या में जो देखा, वह आने वाले कई सालों तक हमारी यादों में अंकित रहेगा। श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने कहा- प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद गर्भगृह एक दिव्य रूप में दिखाई पड़ रहा है।

यह भी पढें : सीएम धामी (CM Dhami) के निर्देश पर एसीएस राधा रतूड़ी ने सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री अनुभागों का औचक निरीक्षण कर कार्यालयों की व्यवस्था

ऐसा लगता है कि जब त्रेतायुग में भगवान राम विराजमान हुए थे, जिस तरह की उस समय व्यवस्था थी, वो बहुत आनंदित करने वाला था। त्रेतायुग की झलक इस समय भी देखने को मिल रही है। अयोध्या में भक्तों का समूह उमड़ पड़ा है। जय श्री राम के लग रहे नारे त्रेतायुग की अयोध्या की याद दिला रहे हैं। जितने लोग पहले दिन दर्शन की चाह लिए हुए हैं, सभी लोग आज दर्शन नहीं कर पाएंगे। कल भी, दो-चार दिन ऐसा ही चलेगा, क्योंकि भारी भीड़ है। मंदिर विलक्षण है, अयोध्या राममय हो गई है।

Next Post

आर्थिकी मजबूत बना सकती है कोलियस फोर्सकोली (coleus forskoli) की खेती

आर्थिकी मजबूत बना सकती है कोलियस फोर्सकोली (coleus forskoli) की खेती   डॉ० हरीश चन्द्र अन्डोला  भारत का आयुर्वेद के साथ सदियों पुराना नाता है और इसमें हर परेशानी का हल मौजूद है। कोलियस फोर्सकोली जिसे पाषाणभेद अथवा पत्थरचूर भी […]
k 1 6

यह भी पढ़े