सामाजिक जन जागरण अभियान के तहत महापौर अनिता ममगाई ने छात्राओं को दिखाई 'द केरल स्टोरी (The Kerala Story)' मूवी - Mukhyadhara

सामाजिक जन जागरण अभियान के तहत महापौर अनिता ममगाई ने छात्राओं को दिखाई ‘द केरल स्टोरी (The Kerala Story)’ मूवी

admin
r 1 11

सामाजिक जन जागरण अभियान के तहत महापौर अनिता ममगाई ने छात्राओं को दिखाई ‘द केरल स्टोरी (The Kerala Story)’ मूवी

लवजिहाद जैसी अनहोनी से बचाव में मददगार होगी फिल्म: अनिता ममगाई

ऋषिकेश/मुख्यधारा

सरस्वती विधा मंदिर आवास विकास की छात्राओं को द केरला स्टोरी फिल्म का शो महापौर अनिता ममगाई द्वारा निःशुल्क दिखाया गया।

इस अवसर पर महापौर  ने कहा कि युवतियों को जागरूक करने के उद्देश्य से इस शो का आयोजन किया है। यह फिल्म हर युवती को देखना चाहिए, ताकि वह जागरूक रहकर लव जिहाद जैसी किसी अनहोनी से बच सके।

यह भी पढें : ब्रेकिंग: UKSSSC की 21 मई को आयोजित होगी ये भर्ती परीक्षा, पढ़ें आदेश

कहा कि ,लड़कियां झूठे प्रेम के जाल में फंसकर अंधेरी दुनिया में पहुंच जाती हैं, जिससे उनकी जिंदगी नरक बन जाती है।उन्‍होंने कहा कि ‘द केरल स्टोरी’ एक फिल्म नहीं बल्कि महिलाओं को जागरूक करने का एक माध्यम है। पूरे देश की लड़कियो को इस फिल्म को जरुर देखना चाहिए। उन्होंने बताया अपने सामाजिक जन जागरण अभियान के तहत इस शो का आयोजन किया था। इस मौके पर उन्होंने कहा कि फिल्म देखकर समाज जागृत हुआ है।

इस दौरान थियेटर संचालक अशोक कुमार सहित रजनी गर्ग , यशोदा भारद्वाज आदि विधालय की शिक्षिकाएं प्रमुख रूप से मोजूद रही।

यह भी पढें : ब्रेकिंग: उत्तराखंड में आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में बंपर फेरबदल (IAS Transfer), 3 जिलों के DM बदले, देखें सूची

Next Post

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गंगोत्री धाम (Gangotri Dham) में की पूजा- अर्चना, देश एवं प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गंगोत्री धाम (Gangotri Dham) में की पूजा- अर्चना, देश एवं प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना गंगोत्री(उत्तरकाशी)/मुख्यधारा आज महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास,खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों और खेल मंत्री रेखा आर्या अपने […]
g 1 8

यह भी पढ़े