एक नजर (Apple day): पाँच साल में बागवानी के क्षेत्र में हिमाचल की बराबरी कर लेगा "उत्तराखण्ड" : गणेश जोशी - Mukhyadhara

एक नजर (Apple day): पाँच साल में बागवानी के क्षेत्र में हिमाचल की बराबरी कर लेगा “उत्तराखण्ड” : गणेश जोशी

admin
IMG 20220722 WA0009

नैनबाग ऐंदी गांव में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया सेब दिवस का शुभारंभ

शिवदयाल निराला/नैनबाग (टिहरी)

प्रदेश के कृषि मंत्री एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी जनपद टिहरी गढ़वाल के नैनबाग क्षेत्र ऐंदी गांव पहुंचे। जहां कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब दिवस(Apple day) पर कोका कोला एवम इंडो डच कंपनी द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम में पहुंचे। यहां मंत्री ने नारायण उद्यान ऐंदी में सेब दिवस का शुभारंभ किया। नैनबाग के ऐंदी गांव पहुंचने पर कृषकों एवम् ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड आगामी 5 वर्षों में बागवानी के क्षेत्र में हिमाचल की बराबरी करने की ओर अग्रसर है।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज किसानी को चाहिए कि नई टेक्नोलॉजी के साथ कृषि व वागवानी के क्षेत्र में हर किसान आगे बढें। जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों को किसान सम्मन निधि हर किसान को लाभ मिल रहा है और हम पाँच साल में बागवानी के क्षेत्र उत्तराखण्ड हिमाचल तक पंहुच जायेगा। साथ ही कहा आने वाले समय में उत्तराखण्ड में हिमाचल के बजाय अब ट्रेनिंग उत्तराखण्ड दी जायेगी।

IMG 20220722 WA0008

इस मौके(Apple day) पर उन्होंने इस क्षेत्र को फल पट्टी की घोषणा की तथा सभी किसानों के बागवानी तक सड़क, पानी व बिजली पहुंचने को सचिव शैलेश बगोली को निर्देश दिए। साथ ही जंगली जानवरों से खेती की सुरक्षा में घेरबाड़ के लिए बजट में बढोतरी के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश उन्नत किसानों में है, जिसमें ट्रेनिग किसानों के हित के दिशा कार्य कर रहे है। अखरोट के क्षेत्र किसान अपनी आय मजबूत को अखरोट की खेती को बढावा देने की जरूरत है, जिससे हर किसान की वृद्धि हो।

IMG 20220722 WA0007

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने सेब की(Apple day) फसल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 सेब कास्तकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मंत्री ने कहा कि यह एक मिशन की शुरुआत के साथ भविष्य में विशाल रूप लेकर किसानों को अच्छा लाभ मिलेगा। इसके अलावा मंत्री गणेश जोशी ने 2.29 (दो करोड़ उन्तीस लाख) की लागत से बने घियाकोटी सेन्दूल के मध्य 500 किलोवाट सोलर प्लांट का भी उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में उद्यान अधिकारी ने कहा कि लगभग 500 किसानों ने बगीचा लगाएं, जिसमे 30 उन्नत किसानी को सम्मनित किया गया। यह एक मिशन की शुरुआत के साथ भविष्य में विशाल रूप लेकर किसानों को अच्छा लाभ मिलेगा।

इस मौके पर उद्यान सचिव शैलेश बगौली, कोको कोला की डायरेक्टर दिव्यानी राणा, नारायण सिंह राणा, धनोल्टी एसडीएम लक्ष्मी राज चौहान, जिला उद्यान अधिकारी डीके तिवारी, जिला कृषि अधिकारी अभिलाषा भट्ट, बद्री राजेंद्र की रेंज अधिकारी माध्यमिक कीर्ति, मीरा सकलानी राजेंद्र रावत, शोभा सिंह कैंतूरा, शरण पंवार नारायण सिंह पंवार, सुपर सिंह पंवार, देवी सिंह आदि उपस्थित थे।

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग : सूचना विभाग में इन अधिकारियों के हुए ट्रांसफर

 

यह भी पढें : एनडीए में जश्न : द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराया, देश की 15वीं राष्ट्रपति को बधाई देने पहुंचे पीएम मोदी

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग : नारकोटा हादसे (Narkota insident) में जिम्मेदार अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज, जेल भेजे

Next Post

ब्रेकिंग: सीबीएसई 12वीं के नतीजों में तान्या सिंह ने किया टॉप, पूरे 500 अंक हासिल किए (CBSE 12th result decleared 2022)

मुख्यधारा सीबीएसई ने शुक्रवार सुबह 12वीं के नतीजे घोषित (CBSE 12th result decleared 2022) कर दिए। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या फिर cbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं। इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी है। इस साल […]
IMG 20220722 WA0017

यह भी पढ़े