भारतीय सेना में मेजर जनरल बनी पौड़ी गढ़वाल की स्मिता देवरानी - Mukhyadhara

भारतीय सेना में मेजर जनरल बनी पौड़ी गढ़वाल की स्मिता देवरानी

admin
PicsArt 05 03 03.20.03

पौड़ी। देवभूमि के लिए आज का दिन गौरवशाली पल लेकर आया। पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डुंडेख निवासिनी स्मिता देवरानी आज भारतीय सेना में मेजर जनरल बनी। इससे पौड़ी गढ़वाल जनपद मेें खुशी की लहर है। विशेषकर यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्रवासी स्मिता के परिजनों सहित लोगों को बधाईयां दी जा रही हैं।

भारतीय सेना में उनकी गौरवशाली उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें ब्रिगेडियर पद से पदोन्नत कर मेजर जनरल बनाया गया है। पहाड़ की बेटियों की रोल मॉडल स्मिता पौड़ी के एक छोटे से गांव की रहने वाली हैं। उनकी बहन भी सेना में अफसर है। पहाड़ की बेटियां सेना में शामिल होकर सरहदों की हिफाजत के साथ सेना और देश दोनों का मान बढ़ा रही हैं।

स्मिता देवरानी के मेजर जनरल पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि स्मिता जी की इस सफलता पर हमें गर्व है। इन्हें देखकर दूसरी बेटियों को भी सेना में अफसर बनने और मेहनत से मंजिल हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने स्मिता की इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आपने प्रदेश का मान बढ़ाया है। मैं आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

Next Post

आखिर लॉकडाउन में किसने दी यूपी के विधायक जी को बद्रीनाथ जाने की परमिशन!

अभी बद्रीनाथ धाम के कपाट 15 मई को खुलेंगे। विधायक जी लॉकडाउन में 11 लोगों को लेकर तीन वाहनों में यूपी से कर्णप्रयाग तक पहुंचे मुख्यधारा ब्यूरो देहरादून। लॉकडाउन में जहां राज्य की सीमाएं सील की गई हैं, वहीं दूसरे […]
scatch

यह भी पढ़े