दु:खद हादसा : बद्रीनाथ हाईवे पर कार अलकनंदा में गिरी। एक की मौत, दो लापता व तीन जख्मी। देखिए तस्वीरें - Mukhyadhara

दु:खद हादसा : बद्रीनाथ हाईवे पर कार अलकनंदा में गिरी। एक की मौत, दो लापता व तीन जख्मी। देखिए तस्वीरें

admin
IMG 20210705 WA0010

राजेन्द्र सिंह बिष्ट/चमोली

चमोली जनपद से एक बुरी खबर आ रही है, जहां एक बलेनो कार के कर्णप्रयाग से देहरादून आते वक्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस लाइन रुद्रप्रयाग के पास अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में समा गई। इस दर्दनाक हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग लापता बताए जा रहे हैं। इसके अलावा तीन लोगों जख्मी हो गए हैं।

IMG 20210705 WA0012

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रात: करीब 9:30 बजे एक बलेनो कार संख्या यूके07 डीएस 5845 कर्णप्रयाग से देहरादून की ओर जा रही थी। इसी बीच जब वह पुलिस लाइन, रूद्रप्रयाग के पास पहुंची तो अचानक कार अनियंत्रित होकर लुढ़कते हुए नदी में जा गिरी। हादसे के बाद वाहन में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, डीडीआरएफ तत्कान घटनास्थल पर पहुंची और घायलों का रेस्क्यू किया गया।

IMG 20210705 WA0011

बताया गया कि उक्त कार में दयाल सिंह बिष्ट, राधा बिष्ट उम्र 35 वर्ष, ममता बिष्ट उम्र 30 वर्ष, नेहा उम्र 12 वर्ष, वन्दना उम्र 11 वर्ष एवं हर्षित उम्र 5 वर्ष कुल 6 लोग सवार थे। जिनमें से राधा, नेहा, वन्दना एवं हर्षित का रेस्क्यू कर निकटवर्ती जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान वंदना की मौत हो गई।

IMG 20210705 WA0013

इसके अलावा हादसे के बाद दयाल सिंह एवं ममता लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी रेस्क्यू टीमों द्वारा खोजबीन की जा रही है। बताया जा रहा है कि उक्त वाहन में सवार होकर सभी लोग चमोली से देहरादून जा रहे थे।

मौके पर पुलिस उपाधीक्षक गणेश लाल कोहली एवं उपाधीक्षक अनिल मनराल तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जयपाल सिंह नेगी मय फोर्स के साथ सर्च अभियान में जुटे हैं।

यह भी पढें : ये रहे कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले। जल्द भरेंगे 22 हजार रिक्त सरकारी नौकरियों के पद

यह भी पढें : Breaking : उत्तराखंड में 13 जुलाई तक बढा कोविड कर्फ्यू। शाॅपिंग माॅल के लिए ये नियम 

Next Post

CM पुष्कर धामी ने दिये वन भूमि हस्तान्तरण के प्रकरणों में तेजी लाने के निर्देश

मानव वन्य जीवन संघर्ष को कम करने के लिये तैयार की जाय कारगर रणनीति। देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में सड़को एवं अन्य विकास कार्यो में लम्बित वन भूमि हस्तान्तरण के मामलों के निस्तारण में तेजी लाये जाने […]
CM pushkar dhami

यह भी पढ़े