बड़ी खबर : चमोली भी पहुंच गया कोरोना। अब कुल आंकड़ा 97 - Mukhyadhara

बड़ी खबर : चमोली भी पहुंच गया कोरोना। अब कुल आंकड़ा 97

admin
images 28

मुख्यधारा ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड में अब तक कोरोना के लिहाज से अत्यंत सुरक्षित माने जा रहे पहाड़ी जनपदों में भी कोरोना का साया मंडराने लगा है। चमोली जनपद के गैरसैंण ब्लॉक से एक कोरोना पॉजीटिव व्यक्ति सामने आया है। इससे पहले उत्तरकाशी और पौड़ी जनपद भी कोरोना पहुंच चुका है। इसी के साथ अब उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 97 पहुंच गया है। हालांकि अब तक 52 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब कुल एक्टिव मामले 44 हो गए हैं।
आज कुल पांच मामले सामने आए, जिनमें दो देहरादून, एक उत्तरकाशी, एक नैनीताल और एक चमोली के गैरसैंण क्षेत्र से।
बताया गया कि एक युवक अपनी बच्चों व पत्नी के साथ चमोली लौटा था। वे एक स्कूल में क्वारंटीन में थे। इसी दौरान उसमें प्रारंभिक लक्षण पाए गए तो युवक का सेंपल ले लिया गया। जिसकी रिपोर्ट सोमवार देर रात्रि पॉजिटिव आई है। चमोली जैसे सुदूरवर्ती जनपद में कोरोना का प्रथम मरीज के संक्रमित होने के बाद जिला प्रशासन और जनपदवासियों के चहरे पर चिंता की लकीरें देखी जा रही हैं। संक्रमित युवक को गोपेश्वर स्थित जिला अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। साथ ही उसके संपर्क में आने वालों की डिटेल खंगाली जा रही है।
इससे पहले सोमवार सायं सात बजे जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार चार मरीज सामने आए थे, जिनमें उत्तरकाशी जनपद से एक 23 साल का युवक है। वह गुडग़ांव हरियाणा से लौटा था। उसकी एम्स में पॉजीटिव रिपोर्ट आई है।
इसके अलावा नैनीताल के हल्द्वानी में 20 साल की युवती संक्रमित पाई गई। वह दिल्ली से लौटी है।
देहरादून जनपद से आज दो मामले सामने आए थे, जिनमें से 35 वर्षीय युवक मुंबई से लौटा है। इसके अलावा आज सुबह एक देहरादून बसंत विहार की महिला भी संक्रमित पाई गई है। वह महाराष्ट्र से लौटी थी।
अब तक कुल 11908 लोगों के सेंपल लिए गए, जिनमें से 11812 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनमें 97 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।

यह भी पढ़ें : मार्मिक वीडियो : उत्तराखण्ड के पत्रकार ने पेश की कोरोना में मानवता की मिसाल

यह भी पढ़ें : लॉकडाउन-4, अब उत्तराखंड में कोई रेड जोन नहीं। जानिए आपका जिला कौन से जोन में है और क्या है रियायतें

यह भी पढ़ें : एक्सक्लूसिव: डीएफओ बी.के. सिंह से डीएम ने किया जवाब तलब। प्रशासन को गुमराह करने और मिथ्या सूचना देने का आरोप

Next Post

उत्तरकाशी में 250 प्रवासी आए। सभी की स्क्रीनिंग

नीरज उत्तराखंडी/उत्तरकाशी जनपद उत्तरकाशी में सोमवार को 250 प्रवासी आए और सभी की स्क्रीनिंग की गई। किसी में भी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए। एहतिहात के रूप में सभी को 14 दिन तक क्वारन्टीन किया गया है। आतिथि […]
IMG 20200510 WA0003 1

यह भी पढ़े