CM पुष्कर धामी ने किया सचिवालय के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण। पत्रावलियों का त्वरित निस्तारण के निर्देश - Mukhyadhara

CM पुष्कर धामी ने किया सचिवालय के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण। पत्रावलियों का त्वरित निस्तारण के निर्देश

admin 2
cm pushkar singh dhami

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न पत्रावलियों का अवलोकन भी किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि शासन स्तर पर प्राप्त होने वाली पत्रावलियों का त्वरित निस्तारण किया जाय। उन्होंने कहा कि शासन से जनता के बहुत उम्मीदें होती हैं। यह सुनिश्चित किया जाय कि जन समस्याओं का समाधान शीघ्रता से हो।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कार्यों में तेजी के साथ ही समयबद्धता एवं कार्यों के प्रति पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाय। यह सुनिश्चित किया जाय कि अपने कार्यों के लिए लोगों को अनावश्यक सचिवालय के चक्कर न लगाने पड़े। शासन स्तर पर प्राप्त होने वाली पत्रावलियों के ट्रेकिंग सिस्टम को और मजबूत बनाया जाय। आगन्तुकों के साथ शालीनता पूर्वक व्यवहार रखा जाय।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव एल फैनई, सचिव अमित नेगी, शैलेश बगोली, सौजन्या, अपर सचिव सोनिका भी मौजूद थे।

यह भी पढें :बिग ब्रेकिंग : केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने दिया इस्तीफा

यह भी पढें : उत्तराखंड मांगे भू कानून : …जिस दिन राज्य की विधानसभा में पहाड़ों को बेचने का हो रहा था षडयंत्र। जरूर पढें यह खास खबर

यह भी पढें : बड़ी खबर : सीएम पुष्कर धामी ने बांटे मंत्रियों के विभाग। महाराज व धन सिंह का बढ़ाया कद

Next Post

केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग में शराब के साथ पकड़े जाने पर छह युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

गोपेश्वर/मुख्यधारा केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत गोपेश्वर राजि के सिरोली अनुसुया चैक पोस्ट पर छह युवकों के शराब के साथ पकड़े जाने पर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। तीर्थधामों तथा वन्य जीव अभ्यारण्य के […]
PicsArt 07 07 04.53.06

यह भी पढ़े