मातृ शक्ति के सहयोग के बिना किसी भी समाज या राष्ट्र का विकास संभव नहीं : गणेश जोशी (Ganesh Joshi) - Mukhyadhara

मातृ शक्ति के सहयोग के बिना किसी भी समाज या राष्ट्र का विकास संभव नहीं : गणेश जोशी (Ganesh Joshi)

admin
j 1 16

मातृ शक्ति के सहयोग के बिना किसी भी समाज या राष्ट्र का विकास संभव नहीं : गणेश जोशी (Ganesh Joshi)

भाजपा महिला मोर्चा के हरिद्वार में आयोजित शक्ति वंदन महिला स्वयं सहायता समूह एवं NGO अभियान कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल

हरिद्वार/मुख्यधारा

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा निष्काम सेवा ट्रस्ट हरिद्वार में आयोजित शक्ति वंदन महिला स्वयं सहायता समूह एवं NGO अभियान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत भी उपस्थित रहे।

jo

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को धरातल पर उतारने का कार्य हो रहा है, वहीं मातृ शक्ति की प्रतिभा और कौशल से देश व दुनिया को परिचित कराने का कार्य भी किया जा रहा है।

यह भी पढें : आर्थिकी मजबूत बना सकती है कोलियस फोर्सकोली (coleus forskoli) की खेती

उन्होंने कहा उत्तराखंड राज्य के निर्माण में मातृ शक्ति द्वारा दिए गए योगदान को कभी नहीं भुलाया नहीं जा सकता, मातृ शक्ति के सहयोग के बिना किसी भी समाज या राष्ट्र का विकास संभव नहीं है। राम मंदिर आंदोलन में भी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया था और आज उनके संघर्ष का ही परिणाम है कि रामलला मर्यादानगरी अयोध्या में विराजमान हो चुके हैं। यह सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में जो काम हो रहे हैं वह अभूतपूर्व हैं। प्रधानमंत्री ने हमारी माताओं और बहनों को घर, शौचालय, गैस, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं देने का कार्य किया है।

मंत्री ने कहा उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश की बेटियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण तथा स्वयं सहायता समूहों की मदद से उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अभूतपूर्व कार्य कर रही है। आज देशभर में स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं, उत्तराखंड में भी महिला स्वयं सहायता समूहों की बहनों ने प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया है।

यह भी पढें : Ram Mandir : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) के बाद अयोध्या में दर्शन करने के लिए उमड़ी भीड़, आम श्रद्धालुओं के लिए राम मंदिर के खोले गए द्वार

मंत्री ने कहा प्रदेश में करीब 64 हजार से अधिक समूह चल रहे, जिसमे 4 लाख से अधिक समूह की महिलाएं जुड़ी है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वर्ष 2025 तक 1.25 लाख महिलाओं को लखपति दीदी के रूप में तैयार किये जाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके सापेक्ष वर्तमान में 64877 लखपति दीदी तैयार की गयी है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महिला मोर्चा के पदाधिकारियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आव्हान भी किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने भी कार्यक्रम में उपस्थित जनों को संबोधित किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, प्रभारी शक्ति वंदन कार्यक्रम लाजवंती झा, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, दर्जाधारी मधु भट्ट, मंडल अध्यक्ष अनामिका शर्मा, संयोजक विजय भट्ट,सहित कई लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढें : फिजियोथैरेपी छात्र-छात्राओं को श्री मंहत इन्दिरेश अस्पताल(Mahat Indiresh Hospital) में दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Next Post

कमेटी गठित : लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस (Congress) ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को सौंपी कमान, 28 सदस्यीय कमेटी घोषित, इन नेताओं को मिली जगह

कमेटी गठित : लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस (Congress) ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को सौंपी कमान, 28 सदस्यीय कमेटी घोषित, इन नेताओं को मिली जगह देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। […]

यह भी पढ़े